Surajkund Mela: सूरजकुंड मेले में आज खोल दे दिलां दी गल सारी… गीत पर जमकर झूमे दर्शक

0
80
Surajkund Mela: सूरजकुंड मेले में आज खोल दे दिलां दी गल सारी... गीत पर जमकर झूमे दर्शक
Surajkund Mela: सूरजकुंड मेले में आज खोल दे दिलां दी गल सारी... गीत पर जमकर झूमे दर्शक

सूरजकुंड शिल्प मेले की पहली शाम रही सुप्रसिद्ध सूफी गायक सतिंदर सरताज के नाम
Surajkund Mela: (आज समाज) फरीदाबाद। शुक्रवार से शुरू हुए 38वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले की पहली शाम देश के जाने माने पंजाब के सुप्रसिद्ध सूफी गायक, संगीतकार और कलाकार सतिंदर सरताज के नाम रही। उन्होंने अपनी सुरीली और मखमली आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने बिना किसी अंतराल के करीब दो घंटे की बेजोड़ प्रस्तुति दी। उनकी आज खोल दे दिलां दी गल सारी गीत पर दर्शक जमकर झूमे।

उल्लेखनीय है कि देश और दुनिया में शिल्प और कला के क्षेत्र में अपनी अलग ही पहचान बना चुके 38वां अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला 7 फरवरी से शुरू हुआ है, जो कि 23 फरवरी तक चलेगा। मेले में दर्शकों के मनोरंजन के लिए शानदार प्रबंध किया गया है, जिसमें दिनभर अलग अलग राज्यों और प्रदेशों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे, वहीं दूसरी ओर हर शाम को संगीतमई बनाने के लिए जाने माने कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।

दर्शकों को झूमने पर किया मजबूर

सरताज ने अपनी कला का खूब जादू बिखेरा। उन्होंने अपनी प्रस्तुति की शुरूआत साईं के भजन साईं रे साई, फरियाद तेरे साई से की तो वहां पर बैठे हजारों की संख्या में दर्शक मंत्रमुग्ध होकर भक्ति भाव में खो गए। उन्होंने आजा खोल दे दिला दी गल सारी..गीत की प्रस्तुति दी तो सारा पंडाल नाचने पर मजबूर हो गया।

हर कोई दर्शक उनके गाने के नाचते हुए अपने आपको अपने फोन के कैमरे में कैद करता नजर आया। इसी प्रकार से उन्होंने सानू ईक पल चैन ना आवे सजना तेरे बिना, उड़े जब जब जुल्फें तेरी कि कैसे ना नजर फिसले, पानी लेने के बहाने आजा कि तेरा मेरा इक रस्ता आदि गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

ये भी पढ़ें : हिसार में जीजा-साली ने जहर निगल कर की आत्महत्या