Tips for eating food: जानिए मछली खाकर दूध पीने के नुकसान

0
180
मछली और दूध का सेवन

Tips for eating food: मछली खाने के बाद दूध पीने से चमड़ी खराब हो सकती है, आपने भी ऐसा कभी ना कभी या किसी ना किसी से सुना ही होगा। मछली और दूध का सेवन एक ही समय पर करने से मना किया जाता है और यह बात लम्बे समय से चलती आ रही है। त्वचा पर सफेद दाग पड़ने और अन्य त्वचा रोगों के लए मछली के साथ दूध के सेवन को एक बड़ा कारण बताया जाता रहा है। लेकिन, क्या सचमुच में दूध और मछली का सेवन एकसाथ करने से स्किन खराब हो सकती है। आइए जानें क्या मछली खाने के बाद दूध पीना चाहिए या नहीं?

क्या मछली खाकर पीना चाहिए दूध

डॉ. दीक्षा कहती हैं कि मछली और दूध का कॉम्बिनेशन एक प्रकार का विरूद्ध आहार है। मछली और दूध दोनों ही आपकी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन, नेचुरली इन दोनों के तत्व एक-दूसरे के साथ तालमेल नहीं बिठा पाते। इसी वजह से हेल्दी होने का बावजूद अगर आप मछली खाने के कुछ समय बाद दूध पीते हैं तो इससे आपको नुकसान हो सकता है।

दूध और मछली का एकसाथ सेवन करने से हो सकती हैं ये परेशानियां

एक्सपर्ट के अनुसार कैल्शियम से भरपूर दूध पीने और हेल्दी मछली खाने से हेल्थ को फायदा तो होता है। लेकिन, इनका सेवन एकसाथ ना किया जाए तो हेल्थ के लिए बेहतर है। दरअसल, दूध की तासीर ठंडी होती है जबकि मछली खाने से शरीर का तापमान बढ़ सकता है। इसी वजह से जब आप मछली और दूध का सेवन एक साथ करते हैं तो इससे खून में टॉक्सिंस का स्तर बढ़ जाता है और नसों में ब्लॉकेज की समस्या आने लगकी है। इसीलिए, दूध के साथ मछली नहीं खानी चाहिए।