Delhi Crime News : हथियारों सहित तीन तस्कर चढ़े दिल्ली पुलिस के हत्थे

0
77
Delhi Crime News : हथियारों सहित तीन तस्कर चढ़े दिल्ली पुलिस के हत्थे
Delhi Crime News : हथियारों सहित तीन तस्कर चढ़े दिल्ली पुलिस के हत्थे

मध्य प्रदेश व बिहार से लाकर दिल्ली बेचते थे अवैध हथियार

Delhi Crime News (आज समाज), नई दिल्ली : अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो बाहरी राज्यों से हथियार लाकर दिल्ली में असमाजिक तत्वों को सप्लाई करता था। दिल्ली पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को काबू करते हुए उनसे पांच अवैध पिस्तौल बरामद किए हैं। यह गिरोह मध्यप्रदेश और बिहार से हथियार लाता था। पुलिस की टीम अब आरोपियों से उनके संपर्क के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है ताकि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां की जा सकें।

दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्र तक फैला नेटवर्क

ये गिरोह दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में अवैध हथियार सप्लाई करते थे। इन तीनों के पास से पुलिस ने पांच अवैध पिस्तौल भी बरामद की है। अंतरराज्यीय अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल तीन लोगों को स्पेशल सेल की ट्रांस यमुना रेंज ने गिरफ्तार किया। गिरोह का संचालन नाभा जेल, पटियाला, पंजाब से हो रहा था। इनके पास से पांच अवैध पिस्तौल बरामद की गई हैं। सरगना का मोबाइल फोन भी नाभा जेल, पटियाला, पंजाब से जब्त किया गया।

पंजाब की नाभा जेल से चल रहा था गिरोह

एसीपी कैलाश सिंह बिष्ट की निगरानी में इंस्पेक्टर राहुल कुमार और विनीत कुमार तेवतिया के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की ट्रांस यमुना रेंज की स्पेशल सेल में खुलासा किया है। टीम ने मध्य प्रदेश और बिहार से दिल्ली और एनसीआर में अवैध हथियारों की आपूर्ति में शामिल एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो नाभा जेल, पटियाला, पंजाब से चल रहा था।

इस तरह चला रहे थे गिरोह

पुलिस ने अनिकेत उर्फ गोलू, सौरव उर्फ सोनू, आनंद कुमार उर्फ मोनू को पकड़ा है। गिरफ्तार हथियार तस्कर अनिकेत उर्फ गोलू ने खुलासा किया कि वह पिछले एक साल से अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल है। वह झारखंड निवासी सोनू पासवान के संपर्क में आया। सोनू पासवान ने उन्हें बताया कि वह स्थानीय बदमाशों के लिए बिहार और मध्य प्रदेश से दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में अवैध हथियार और गोला-बारूद की तस्करी में शामिल था।

सोनू पासवान को पंजाब में लगभग 5 महीने पहले अवैध हथियारों और गोला-बारूद की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में वह पंजाब के पटियाला की नाभा जेल में बंद है। इसके बाद अनिकेत उर्फ गोलू ने सोनू पासवान के निर्देश पर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के स्थानीय बदमाशों को देने के लिए बिहार और मध्य प्रदेश से अवैध हथियार और गोला-बारूद की तस्करी शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें : Delhi Weather : दिल्ली के लोगों को बारिश से मिली गर्मी से राहत

ये भी पढ़ें : Delhi News Update : भाजपा अपना हर वादा पूरा करेगी : वीरेंद्र सचदेवा