Punjab News:पंजाब पुलिस के तीन कर्मचारियों को मुख्य मंत्री रक्षक पदक के साथ किया जाएगा सम्मानित

0
43
पंजाब पुलिस के तीन कर्मचारियों को मुख्य मंत्री रक्षक पदक के साथ किया जाएगा सम्मानित
पंजाब पुलिस के तीन कर्मचारियों को मुख्य मंत्री रक्षक पदक के साथ किया जाएगा सम्मानित

चंडीगढ़(आज समाज)। पंजाब सरकार की सिफारिशों पर पंजाब के राज्यपाल ने आजादी दिवस- 2024 मौके मुख्यमंत्री रक्षक पदक पुरस्कार और मुख्य मंत्री मैडल के साथ सम्मानित किए जाने वाले पंजाब पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों के नाम का ऐलान किया है। बताने योग्य है कि सब- इंस्पेक्टर एसएचओ सीटी फगवाड़ा अमनदीप कुमार, इंचार्ज पुलिस चौकी इंडस्ट्रीयल एरिया फगवाड़ा एएसआई जसबीर सिंह और थाना सीटी फगवाड़ा के कांस्टेबल रणजीत सिंह को मुख्य मंत्री रक्षक पदक पुरुस्कार के लिए चुना गया है।

इसी तरह ड्यूटी प्रति शानदार सेवाओं के लिए पांच पीपीस अधिकारियों कमांडैंट तीसरी कमांडो बटालियन जगविंदर सिंह, डीसीपी लुधियाना जसकिरनजीत सिंह तेजा, एआईजी इंटेलीजैंस सवरनदीप सिंह, एआईजी चुनाव सैल विकास स•ारवाल और डीएसपी विजिलेंस ब्यूरो होश्यारपुर मुनीश कुमार सहित 18 अधिकारियों/ कर्मचारियों को मुख्यमंत्री मैडल दिया जाएगा। अन्य बाकी अधिकारियों/ कर्मचारियों में इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह, इंस्पेक्टर परमजीत सिंह, इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह, इंस्पेक्टर नवजोत सिंह सिद्धू, इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह, इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह, ऐसआई जगनदीप सिंह, ऐसआई •ोला नाथ, एएसआई जगदीश सिंह, एएसआई हरप्रीत कौर, एएसआई हरजीत सिंह, एएसआई रत्न लाल और एचसी सुखजीत सिंह शामिल हैं।