Three Died in Bhiwani: डाडम में पहाड़ खिसका, तीन की मौत, कई दबे

0
713

आज समाज डिजिटल, भिवानी

Three Died in Bhiwani: शनिवार को भिवानी के डाडम में पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा खिसकने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर हैं। मृतक में छत्तीसगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के थे। घायलों को हिसार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अभी कुछ और लोगों के भी दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
इससे चार माइनिंग मशीन भी नीचे दब गई। बचाव कार्य में यहां काम करने वालों में स्थानीय लोगों के अलावा अन्य लोग हैं। यह घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। पहाड़ के दरकते ही आस पास हड़कंप मच गया।

Read Also Former CM Bhupinder Singh Hooda in Rohtak: विपक्ष आपके समक्ष 23 को कुरुक्षेत्र में : हुड्डा

बचाव कार्य में लोग जुट गए। इसे विभाग की निष्क्रियता मानें या प्रशासन की लापरवाही कि तीन घंटे बाद तक सहायता के लिए कोई स्पेशल टीम नहीं पहुंची थी। मृतकों में दो के शव भिवानी आने की बात कही जा रही है।

मुख्यमंत्री खट्टर ने जताया दुख Three Died in Bhiwani

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भिवानी के डाडम हादसे पर दुख जताया है। जिला प्रशासन के साथ मिलकर मुख्यमंत्री खुद रेस्कयू आपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं।

Also Read : National Weightlifting: ज्योति राष्ट्रीय खेलों में वेट लिफ्टिंग के लिए चयनित

सुबह के समय ये रहे हालात Three Died in Bhiwani

Three Died in Bhiwani

डाडम का पहाड़ सुबह अचानक ढह गया। इसके चलते यहां काम करने वालों में कई लोग नीचे दब गए। अभी तक यह स्पष्ट जानकारी नहीं है कि कितने लोग पहाड़ के नीचे दबे हैं। जानकारी के अनुसार पहाड़ के नीचे चार माइनिंग मशीन पोकलेन, दो ड्रिल और डंपर भी दबे होने की सूचना है।

Read Also : District Level Karate Competition: जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्कॉलर रोजरी स्कूल प्रथम

कृषि मंत्री जेपी दलाल मौके पर Three Died in Bhiwani

घटना की सूचना मिलने के बाद कृषि मंत्री जेपी दलाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया। इसके अलावा नागरिक अस्पताल तोशाम से डाक्टरों की टीम भी मौके पर मौजूद है। वन विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद है। माइनिंग विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे है।

Read Also : High Alert in Rohtak: रोहतक में हाई अलर्ट में प्रशासन

डंपर चालक बोला, लगा कुछ नहीं बचेगा Three Died in Bhiwani

Three Died in Bhiwani

घटना के गवाह खानक निवासी जसवंत ने बताया कि जमीन से 100-150 फीट नीचे खनन होता है। शनिवार सुबह चार पोपलैंड मशीनें और चार डंपर वहां मौजूद थे। मैं भी वहीं अपने डंपर में था। करीब साढ़े नौ बजे अचानक धूल छा गई। जोरदार धमाका हुआ और बड़े पत्थर आ गिरे। यह करीब दो मिनट चला। आंखें बद हो गईं और रूह कांप उठी। लगा कुछ नहीं बचेगा।

Read Also: National Service Scheme Camp राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ

मौका ही नहीं मिला संभलने का: सतपाल Three Died in Bhiwani

Three Died in Bhiwani

एक प्रत्यक्षदर्शी सतपाल ने बताया कि संभलने का मौका ही नहीं मिला। पलक झपकने जितने समय में सब कुछ हो गया। धूल में कुछ नजर नहीं आ रहा था। जोरदार धमाके के साथ गिरे पत्थर ने उसके डंपर को करीब 20 फुट खिसका दिया। घबराहट के मारे मेरा बुरा हाल था। यूं लगा जैसे मौत अपनी और खींच रही है। दो-तीन मिनट बाद धमाकों का शोर और धुल का गुब्बार छटा लोग घटनास्थल की ओर दौड़ते दिखे। खुद के जिंदा होने का यकीन नहीं हो रहा था।

पूरा मलबा हटाने के बाद पता लगेगा: एसएचओ Three Died in Bhiwani

एसएचओ सुखबीर जाखड़ ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। राहत और बचाव का कार्य जारी है, घटनास्थल से मलबा हटाया जा रहा है। मलबे के नीचे कितने लोग दबे हैं इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। मलबा हटने के बाद ही पूरा पता चल पाएगा।

हादसे के कारणों की हो रही जांच Three Died in Bhiwani

Three Died in Bhiwani

भिवानी के पुलिस अधिक्षक अजीत शेखावत ने कहा कि हादसे में दो लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। बचाव कार्य चल रहा है। पत्थर तोड?े के लिए ब्लास्टिंग की जा रही है। और कितने लोग दबे है यह इसके बाद ही पता चलेगा। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Also Read : Karnal News खैर की लकडियों को ट्रक में भरकर तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Connect With Us:-  Twitter Facebook