PALWAL NEWS : यमुना नदी में नहाने गए गांव भोलडा के तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत 

0
71
PALWAL NEWS (AAJ SAMAAJ) भगत सिंह तेवतिया : खादर क्षेत्र के गांव  भोलड़ा में उस समय कोहराम मच गया। जब एक ही परिवार के दो बच्चियों सहित तीन की यमुना नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इन बच्चों में 12 वर्षीय पूजा पुत्री सतपाल, 10 वर्षीय ममता पुत्री ज्ञानचंद एवं 11 वर्षीय करण पुत्र लालाराम बताए गए है।  रविवार का दिन पलवल जिले के खादर क्षेत्र के गांव भोलड़ा के लिए बेहद भारी रहा। गांव भोलड़ा में 11 वर्षीय करण अपने दो चचेरी बहनों 10 वर्षीय ममता और 12 वर्षीय पूजा के साथ यमुना नदी में नहाने के लिए गया था। जहां अचानक तीनो बच्चे नहाते समय यमुना नदी में डूब गए और नदी में डूबने के कारण तीनो बच्चो की दर्दनाक मौत हो गई। तीन बच्चो की मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मृतक बच्चो के परिजन मौके पर पहुँचे और यमुना नदी से तीनों बच्चो के शवों को बाहर निकाला। तीनो बच्चो की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। महिलाओं के विलाप को देख कर हर किसी की आंखों में आंसू आ रहे है।  विधायक दीपक मंगला ने इस हादसे के बाद परिजनों के प्रति अपनी सांत्वना प्रकट करते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में परिवार की हर सम्भव मदद करने का प्रयास किया जाएगा।