Those who put a bad eye on India will get a right answer – Rajnath Singh: भारत पर बुरी नजर डालने वाले को मुंह तोड़ जवाब मिलेगा-राजनाथ सिंह

0
464

नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से कई भडकाऊ बयान दिए गए है। लगातार पाकिस्तान के मंत्री भारत को परमाणु युद्ध की धमकी देते रहते हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में नौसेना के कमांडरों की कॉन्फेंस को संबोधित किया। यहां उन्होंने पाकिस्तान के मंत्री द्वारा दी जाने वाली परमाणु युद्ध की धमकी का करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत कभी आक्रामक नहीं रहा हमेशा शांति का पक्षधर रहा लेकिन अगर किसी ने भारत पर बुरी नजर डाली तो तो इसका मुंहतोड़ जवाब देना भी भारत को आता है। उन्होंने कहा कि भारत ने कभी भी किसी दूसरे देश की भूमि पर कब्जा नहीं किया, ना ही किसी देश पर पहला हमला किया है। लेकिन हमारे सशस्त्र बलों के पास इतनी क्षमता है कि वह भारत पर बुरी नजर डालने वालों को मुंहतोड़ जवाब दे सकें। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना ने यह सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता बरतती है कि 26/11 हमला भारत पर दोबारा नहीं हो। उन्होंने नौसेना के जाबांज जवानों की तारीफ की। बता दें कि पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद ने कहा था कि अब भारत के साथ तोप नहीं परमाणु युद्ध होगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत अपने ऊपर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा।