कहा-हिंदुस्तान हिंदुओं का स्थान
Ambala News (आज समाज) अंबाला: हिंदुस्तान हिंदुओं का स्थान है। हिंदु अपने त्योहारों को धूमधाम से मनाएंगे। अगर उसका कोई छींटा पड़ जाए तो आप में भी सहनशक्ति तथा बर्दाश्त करने की हिम्मत होनी चाहिए क्योंकि आप हिंदुओं के स्थान में रह रहे हो। यह कहना है हरियाणा के बिजली, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज का। उन्होंने होली के त्योहार के अवसर पर एएमयू और संभल में होली का विरोध करने वालों को नसीहत दी है।
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का अगर संधि-विच्छेद करें तो इसका मतलब है हिंदुओं का स्थान। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मैं खुद होली नहीं खेलता हूं, इसीलिए अपने घर में बैठता हूं और अगर कोई व्यक्ति बाहर जाता है तो थोड़े बहुत कपड़े गीले जरूर होते हैं तो उसको सहन करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि बाहर बरसात हो रही है जो भीगना नहीं चाहता है वह घर में बैठें।
एएमयू केंद्र के फंड से चलता है, होली खेलने के लिए परमिशन की आवश्यकता नहीं
अनिल विज ने कहा कि एएमयू केंद्र के फंड से चलता है उसमें अगर हिन्दू होली खेलना चाहते हैं तो क्या हर्ज है। इसके लिए तो परमिशन की भी आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। किसी को होली से दिक्कत है तो वह उस स्थान पर न जाए। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हिंदुस्तान हिंदुओं का है यहां हिन्दू अपने त्योहार धूमधाम से मनाएंगे, अगर किसी को इससे आपत्ति है तो वह खुद को उस त्योहार में सम्मिलित न करे।
ये भी पढ़ें: हरियाणा में 25 से 30 फीसदी बढ़ सकता है मेयर-पार्षदों का मानदेय
ये भी पढ़ें : हरियाणा निकाय चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, जनता का भरोसा भाजपा के साथ