Delhi CM Oath Ceremony Live : इस तरह होगी दिल्ली की पहली कैबिनेट

0
161
Delhi CM Oath Ceremony Live : इस तरह होगी दिल्ली की पहली कैबिनेट
Delhi CM Oath Ceremony Live : इस तरह होगी दिल्ली की पहली कैबिनेट

सीएम सहित छह अन्य विधायक भी लेंगे पद व गोपनीयता की शपथ

Delhi CM Oath Ceremony Live  (आज समाज), नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी आखिर 27 साल बाद आज एकबार फिर से दिल्ली में अपनी सरकार बनाने जा रही है। इस बार भाजपा ने विधानसभा चुनाव बिना सीएम फेस के लड़ा था। जिसके बाद दिल्ली की जनता ने पीएम मोदी व उनकी टीम के चुनावी वादों पर विश्वास जताते हुए दिल्ली की कमान लंबे समय बाद भाजपा को सौंपी।

विधानसभा चुनाव परिणाम आने के 11 दिन बाद जाकर भाजपा दिल्ली में अपनी सरकार की तस्वीर साफ करने में कामयाब हुई जब गत दिवस विधायक दल की बैठक में सीएम के रूप में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लग गई। आज रेखा गुप्ता सीएम पद की शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह नई दिल्ली राम लीला मैदान में दोपहर साढ़े 12 बजे होगा। इसके साथ ही दिल्ली के छह अन्य वरिष्ठ नेता भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं।

ये विधायक बनेगे मंत्री

दिल्ली में रेखा गुप्ता सीएम पद की शपथ लेंगी, जबकि नई दिल्ली सीट से विधायक प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंदर इंद्राज, कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में 50 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद

नई दिल्ली में लंबे समय बाद वापसी करते हुए भाजपा सरकार बनाने के साथ ही शक्ति प्रदर्शन भी करेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जहां देश भर से प्रमुख भाजपा नेता शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। वहीं भाजपा ने कई विपक्षी नेताओं को भी समारोह के लिए निमंत्रण भेजा है। इसके साथ ही भाजपा ने दिल्ली चुनाव में जीत दिलाने वाले अपने सभी कार्यकर्ताओं को भी इस समारोह में भाग लेने का निमंत्रण दिया है।

बारिश डाल सकती है खलल

दिल्ली में बुधवार रात से ही रुक रुककर हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने यह संभावना जताई है कि बारिश का यह दौर आज पूरा दिन चल सकता है। इसके साथ ही 20-30 किलोमीटर की गति से हवा भी चल सकती है। इससे भाजपा को यह डर भी सता रहा है कि कहीं शपथ ग्रहण समारोह में बारिश और तेज हवा खलल न डाल दे।

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : दिल्ली पुलिस ने कुछ मार्ग बंद किए, जाने क्या है आज का ट्रैफिक प्लान

ये भी पढ़ें  : Delhi Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश, तापमान में गिरावट