आज समाज डिजिटल, धर्म: 

Solar eclipse 2022 : खुशियों के त्योहार दीपावली पर इस बार सूर्य ग्रहण का साया रहेगा। इससे पांच दिवसीय दीपोत्सव छह दिन का हो जाएगा। खंडग्रास सूर्य ग्रहण का प्रभाव गोवर्धन पूजा पर पड़ेगा। इस बार 150 से अधिक सालों बाद परंपरा टूटेगी और दीपावली के दूसरे दिन गावर्धन पूजा नहीं होगी। हालांकि दीपावली पूजा पर ग्रहण का कोई असर नहीं होगा, लेकिन लक्ष्मी पूजन पर ग्रहण लगने को खराब बता रहे है।

दीपावली का पर्व 24 अक्टूबर को चतुर्दशी के साथ अमावस्या को मनाया जाएगा। दूसरे दिन 25 अक्टूबर को खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा, इसलिए गोवर्धन पूजा नहीं होगी। इस बार गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को होगी। ऐसे में सूर्य ग्रहण के चलते इस बार पांच दिवसीय दीपोत्सव 6 दिन का होगा।

सुबह 4.15 बजे से लगेगा सूतक

25 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा के दिन खंडग्रास सूर्य ग्रहण लगेगा। भारत में सूर्य ग्रहण की शुरुआत शाम 4.15 से 5.30 बजे के बीच होगी। हालांकि इससे पहले भी सुबह 4.15 बजे से सूतक लग जायेगा। इस बार सूर्य ग्रहण का प्रभाव होने से गोवर्धन पूजा और अन्नकूट 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

खण्डग्रास सूर्य ग्रहण का समय

समस्त भूमंडल पर: दोपहर 2.28 बजे से प्रारंभ
ग्रहण मध्य : 4.30 बजे
ग्रहण समाप्त: शाम 6.32 बजे

ये भी पढ़ें : दीपावली की रात करें ये उपाय, दूर होगी धन की कमी

Connect With Us: Twitter Facebook