Kaithal News : हरियाणा का इतिहास लिखने वाला है यह चुनाव : नायब सिंह सैनी

0
57
हरियाणा का इतिहास लिखने वाला है यह चुनाव : नायब सिंह सैनी
Kaithal News : हरियाणा का इतिहास लिखने वाला है यह चुनाव : नायब सिंह सैनी

कहा-यह कांग्रेस के झूठे वायदों और भाजपा के सच्चे विकास का चुनाव
Kaithal News (आज समाज) कैथल: पूंडरी में भाजपा प्रत्याशी सतपाल जाम्बा के समर्थन में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज इतनी बड़ी संख्या में लोगों को यहां देखकर उत्साहित हूं और दावे के साथ कह सकता हूं कि 2019 की तरह पूंडरी से इस बार भी भाजपा को एतिहासिक जीत मिलेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है, विशेष चुनाव है। यह चुनाव हरियाणा का इतिहास लिखने वाला है, यह कांग्रेस के झूठे वायदों और भाजपा के सच्चे विकास का चुनाव है। उन्होंने कहा कि जनता को झूठे वादे करने वालों से सावधान रहना जरूरी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने झूठे वादे करके तीन राज्यों में सरकार बनाई, अब वहां की जनता भुगत रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता 10 साल के शासन का हिसाब मांगते फिर रहे हैं, लेकिन जब उनसे सवाल पूछे जाते हैं, तो उनके पास कोई जवाब नहीं होता। मुख्यमंत्री ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर सीधा हमला करते हुए कहा, मैंने हुड्डा से पूछा कि आपके 10 साल के कार्यकाल में कितने किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदी गई? किसानों को 2-2 रुपये के चेक क्यों दिऐ जाते थे, कांग्रेस के शासन में किसानों पर गोलियां क्यों चलाई गई। ऐसे बहुत से सवाल हैं, जिनका जवाब आज तक कांग्रेस नहीं दे पाई।

कांग्रेस ने झूठे वायदों से कई राज्यों में हड़पी सत्ता

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक, हिमाचल, और तेलंगाना में कांग्रेस झूठे वादे किए, लेकिन आज तक कोई भी वादा पूरा नहीं किया। कांग्रेस का काम ही झूठ बोलना और जनता का शोषण करना है। कश्मीर मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा, जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में धारा 370 को फिर से लागू करने की बात कही है और कांग्रेस ने उसका समर्थन किया है। ऐसे लोग जो देश को कमजोर करना चाहते हैं, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने का समय आ गया है।

भाजपा सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के लिए समर्पित

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा ने विकास की ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने भ्रूण हत्या, क्षेत्रवाद, और भाई-भतीजावाद को खत्म किया। साथ ही लाखों बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने के लिए भाजपा द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। नायब सिंह सैनी ने जनता को भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के लिए समर्पित है। उनकी सरकार ने गरीब परिवारों को मुफ्त रोडवेज यात्रा की सुविधा दी है और गैस सिलेंडर की कीमतें कम करके महिलाओं को राहत पहुंचाई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि पूंडरी से कमल का फूल बड़े बहुमत से खिलेगा। उन्होंने कहा, मैं आपके बीच आशीर्वाद लेने आया हूं और आपको विश्वास दिलाता हूं कि पूंडरी का विकास हमारी प्राथमिकता होगी।

यह भी पढ़ें : Kalka News : संत निरंकारी मिशन के रक्तदान शिविर में पहुंचे सांसद कार्तिकेय शर्मा