Punjab Panchayat Election : 15 अक्टूबर को पंजाब में छुट्टी रहेगी

0
12
Punjab Panchayat Election : 15 अक्टूबर को पंजाब में छुट्टी रहेगी
Punjab Panchayat Election : 15 अक्टूबर को पंजाब में छुट्टी रहेगी

पंजाब सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता ने दी जानकारी

Punjab Panchayat Election (आज समाज), चंडीगढ़ : प्रदेश में आने वाली 15 अक्टूबर को होने जा रहे पंचायत चुनावों के मध्यनजर प्रदेश सरकार ने 15 अक्टूबर, मंगलवार को राज्य भर में गैजेटेड छुट्टी की घोषणा की गई है। यह छुट्टी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट-1881 के तहत भी घोषित की गई है। पंजाब सरकार के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि यह छुट्टी चंडीगढ़ स्थित पंजाब राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में भी लागू होगी। राज्य में कुल 13,229 ग्राम पंचायतें हैं, जहां चुनाव होने हैं। जिसको लेकर प्रदेश राज्य चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा हुआ है।

फरीदकोट में 45 पंचायतें सर्वसम्मति से चुनी गई

पंजाब में पंचायती चुनावों की प्रक्रिया जारी है। जिसके चलते पूरे प्रदेश में हलचल तेज है। एक तरफ जहां हर रोज चुनावी रंजिश को लेकर हिंसक वारदात के समाचार सामने आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ प्रदेश का फरीदकोट जिला भाईचारे की मिसाल कायम कर रहा है। जिले की 241 पंचायतों के चुनाव होने थे।

इनमें से 45 पंचायतों को सर्वसम्मति से चुनकर जिले के लोगों ने अनोखी मिसाल कायम की है। यहां पर बिना मुकाबले 45 सरपंच और 944 पंच चुन लिए गए हैं। चयनित पंचायतों में फरीदकोट की 12, कोटकपूरा की 10 और जैतो की 23 पंचायतें शामिल हैं। ज्ञात रहे कि प्रदेश में 15 अक्टूबर को पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग होनी है और उसी दिन शाम को परिणाम आएंगे।

सीएम लोगों से कर चुके अपील

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान प्रदेश के लोगों को पंचायती चुनाव के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द कायम रखने की कई बार अपील कर चुके हैं। सीएम ने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा पंचायतें सर्वसम्मनित से चुनी जाएं इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि पंचायती चुनाव में युवाओं को मौका दिया जाना चाहिए। सीएम मान ने यह भी कहा है कि सर्वसम्मति से चुनी हुई पंचायतों विशेष रूप से फंड मुहैया करवाए जाएंगे। जिससे गांवों के विकास को गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें : Punjab News Update : पर्यावरण क्लीयरेंस प्रोसेसिंग फीस में कटौती

यह भी पढ़ें : Punjab News : विश्व बैंक की मदद से सुधरेगी पंजाब के प्रमुख डैम की स्थिति