Himachal Congress : प्रदेश संगठन में जल्द होगा बदलाव : प्रतिभा सिंह

0
8
Himachal Congress : प्रदेश संगठन में जल्द होगा बदलाव : प्रतिभा सिंह
Himachal Congress : प्रदेश संगठन में जल्द होगा बदलाव : प्रतिभा सिंह

Himachal Congress (आज समाज), शिमला। प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करने और सरकार बनाने के बावजूद कांग्रेस लोकसभा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। हालात यहां तक बिगड़े की भीतरघात से जूझ रही कांग्रेस सभी सीटों पर हार गई। जिसके बाद केंद्र से आए दल ने चुनाव में हार की समीक्षा भी की। जिसकी रिपोर्ट प्रदेश पदाधिकारियों ने उन्हें सौंपी।

अब एक बार फिर से प्रदेश में कांग्रेस को ज्यादा मजबूत बनाने के प्रयास शुरू हो गए है। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि संगठन को चुस्त दुरुस्त करने के लिए जल्द ही पार्टी में कर्मठ कार्यकतार्ओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी संगठन के कार्यों व इसकी बैठकों को समय नहीं दे पा रहे हैं उनकी जगह नए कर्मठ पदाधिकारी बनाए जाएंगे।

संगठन सर्वोपरि है और मजबूत किया जाएगा

प्रतिभा सिंह ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है और इसकी मजबूती के लिए पार्टी के सभी नेताओं पदाधिकारियों को एकजुटता से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय आलाकमान से इस बारे विस्तृत चर्चा की गई है और आलाकमान का स्पष्ट मानना है कि जो पदाधिकारी निष्क्रिय साबित हो रहे हैं उनकी जगह नए व कर्मठ कार्यकतार्ओं को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़

प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर जिला के पदाधिकारियों से फीडबैक लेंगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है, इसलिए उन्हें मजबूती प्रदान करना उनका प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने पार्टी कार्यकतार्ओं से एकजुट होकर कार्य करने व भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार व षड्यंत्र का मुंहतोड़ जवाब देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें प्रदेश में आपसी भाईचारे को मजबूत करते हुए देश की एकता व अखंडता को नुकसान पहुंचाने वालों से सचेत रहना होगा।

यह भी पढ़ें : Virtual Puja in Himachal : वर्चुअल पूजा और लाइव दर्शन नए युग की पद्धतियां : सीएम

यह भी पढ़ें : Himachal Political News : पेंशन के लिए सड़कों पर उतर रहे रिटायर्ड कर्मी : जयराम