Moga Crime News : नामांकन करने पहुंचे लोगों में झगड़ा, ईंट-पत्थर चले

0
10
Moga Crime News : नामांकन करने पहुंचे लोगों में झगड़ा, ईंट-पत्थर चले
Moga Crime News : नामांकन करने पहुंचे लोगों में झगड़ा, ईंट-पत्थर चले

झगड़े में दो लोग घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Moga Crime News (आज समाज), मोगा : प्रदेश में पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने की सरकार व प्रशासन की मुहिम को मोगा में झटका लगा। दरअसल यहां नामांकन करने पहुंचे दो गुटों के लोग आपस में भिड़ गए। मामूली बहस से शुरू हुआ विवाद कुछ ही समय में गाली गलौच और मारपीट तक पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस को भीड़ तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

यह है मामला

दरअसल नामांकन का शुक्रवार को अंतिम दिन है। इसी के चलते सुबह 11 बजे मोगा के कोट ई सेखा में नामांकन भरने आए लोग आपस में भिड़ गए। जानकारी के अनुसार, करीब 12 बजे नामांकन सेंटर के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने आकर लाइन में खड़े लोगों की नामांकन फाइल छीनकर फाड़ दी और सड़क पर फेंक दी। इसके बाद कुछ लोगों के बीच ईंट पत्थर भी चले। इसमें दो लोग जख्मी भी हुए हैं। इस दौरान कुछ लोगों के पास तेजधार हथियार भी देखे गए। पुलिस को भीड़ को खदेड़ने के लिए हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा।

उधर गुरदासपुर के गांव रसूलपुर में पंच का पर्चा दाखिल करने का विचार कर रहे व्यक्ति पर दूसरी पार्टी के लोगों ने रंजिशन घर में घुसकर हमला कर दिया। जिसमें चार लोगों को चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। थाना कलानौर की पुलिस को दी शिकायत में प्रेम सिंह पुत्र फकीर सिंह निवासी रसूलपुर ने बताया कि वह पंचायत चुनाव में पंच के कागजात दाखिल करने के बारे में विचार विमर्श कर रहा था। इस दौरान आरोपियों ने रात करीब 9 बजे दस्ती हथियारों के साथ लैस होकर उसके घर में घुसे और हमला कर उसे जख्मी कर दिया।

सीएम मान कर चुके लोगों से अपील

प्रदेश में होने जा रहे पंचायती चुनाव को लेकर सीएम भगवंत सिंह मान ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाने रखने की अपील की है। सीएम ने प्रदेश की जनता से कहा है कि चुनाव लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है और पंचायतें लोकतंत्र की नींव हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव एक जरूरी प्रक्रिया है लेकिन चुनाव के दौरान आपसी भाईचारा कायम रखना जरूरी है। मान ने कहा कि प्रदेश की जनता आपसी समझदारी और भाईचारा बनाए रखते हुए सर्वसम्मति से ज्यादा से ज्यादा पंचायतें चुनें। मान ने यह भी घोषणा की है कि सर्वसम्मति से चुनी हुई पंचायतों को विशेष फंड व पुरस्कार दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : Punjab Stubble Burning : सरकार के प्रयास विफल, किसान जला रहे धान के अवशेष

यह भी पढ़ें : Punjab BJP President : पंजाब के प्रति नजरिया बदले हाईकमान : सुनील जाखड़