Faridabad News: हरियाणा की जिमों में भी हो महिला ट्रेनर: रेणु भाटिया

0
155
हरियाणा की जिमों में भी हो महिला ट्रेनर: रेणु भाटिया
Faridabad News: हरियाणा की जिमों में भी हो महिला ट्रेनर: रेणु भाटिया

यूपी महिला आयोग की चेयरपर्सन के बयान के समर्थन में उतरी रेणु भाटिया।
Faridabad News (आज समाज) फरीदाबाद: हरियाणा में संचालित सभी जिमों में भी महिला ट्रेनर होनी चाहिए। जिमों में महिला ट्रेनर के होने से महिलाओं के प्रति छेड़छाड़ की घटनाओं पर लगाम लगाया जा सकेगा। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों में कमी आएगी। उक्त शब्द हरियाणा महिला आयोग की चेयरसर्पन रेणु भाटिया ने कहे। रेणु भाटिया ने कहा कि जिमों में महिला टेÑनर होने से महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

रणु भाटिया का यह बयान उत्तर प्रदेश की महिला आयोग की चेयरपर्सन के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले उत्तर प्रदेश की महिला आयोग की चेयरपर्सन बबीता चौहान ने कहा था कि महिलाओं के लिए जिम ट्रेनर और टेलर महिलाएं ही होनी चाहिए। इससे छेड़छाड़ पर रोक लगेगी। अब हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन के बयान का समर्थन किया है।

यह भी पढ़ें : भाजपा ने अनाज के बदले वोट खरीदने का किया काम : बीबी बत्रा