
हिसार रहा सबसे गर्म जिला, 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया तापमान
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 5 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। जिन जिलों में बारिश हो सकती है। उनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल शामिल है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। कहीं भी तूफान की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने 23 अप्रैल तक के मौसम का अपडेट साझा किया है। जिसके तहत 20 अप्रैल को छोड़कर 21-23 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा। कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है।
इसके अलावा 23 अप्रैल तक तापमान भी सामान्य के आसपास ही रहने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिला। हरियाणा में सबसे ज्यादा गिरावट करनाल के तापमान में 3 डिग्री की हुई। जिसके बाद करनाल का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
राज्य के अधिकतम तापमान में आई गिरावट
हरियाणा के अधिकतम तापमान में शुक्रवार को 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, राज्य का अधिकतम तापमान लगभग सामान्य के करीब पहुंच गया है। इधर, राज्य का सबसे गर्म इलाका हिसार रहा। जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें : Jammu-Kashmir Weather: जम्मू के भद्रवाह व आसपास के इलाकों में ताजा बर्फबारी