Haryana Weather Update: हरियाणा में 30 अप्रैल को हो सकती है बरसात, आज और कल चलेंगी हीटवेव

0
122
Haryana Weather Update: हरियाणा में 30 अप्रैल को हो सकती है बरसात, आज और कल चलेंगी हीटवेव
Haryana Weather Update: हरियाणा में 30 अप्रैल को हो सकती है बरसात, आज और कल चलेंगी हीटवेव

 सबसे गर्म जिला रहा रोहतक
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने हरियाणा में 30 अप्रैल और 1 मई बदलवाई के साथ-साथ बरसात होने की संभावना जताई है। वहीं हरियाणा में आज और कल हीटवेव चलेंगी। मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूवार्नुमान के अनुसार 30 अप्रैल को प्रदेश के दो जिलों पंचकूला व यमुनानगर में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने, गरज व चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है।

वहीं 4 जिलों (अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल व कैथल) को छोड़कर अन्य जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट रहेगा। इसके बाद 1 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व करनाल में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने, गरज व चमक के साथ बरसात की संभावना है। हरियाणा के अधिकतम तापमान में रविवार को 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे गर्म जिला रोहतक रहा। रोहतक में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

14 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए 14 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, अंबाला व पंचकूला) के लिए हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश के 8 जिलों (यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक व झज्जर) को ग्रीन जोन में रखा है।

29 अप्रैल को 18 जिलों में चलेंगी लू

29 अप्रैल को हरियाणा के 18 जिलों में लू चलेगी। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात के लिए हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व कैथल को ग्रीन जोन में रखा है।