Rohtak News: दिल में कसक है, चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं, जिनके बही खाते खराब हैं, वे हमारा हिसाब लिए फिरते हैं: नायब सैनी

0
11
दिल में कसक है, चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं, जिनके बही खाते खराब हैं, वे हमारा हिसाब लिए फिरते हैं: नायब सैनी
Rohtak News: दिल में कसक है, चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं, जिनके बही खाते खराब हैं, वे हमारा हिसाब लिए फिरते हैं: नायब सैनी

कहा-कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा
Rohtak News (आज समाज) रोहतक: हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान नेता अपने विरोधियों पर तीखे हमले बोल रहे है। अपने बयानों के माध्यम से ही सभी खुद व पार्टी को जनता के सामने बेहतर साबित करने में लगे है। इसी कड़ी आज रोहतक पहुंचे कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पार्टी व पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर करारा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में जो वायदें किए गए है वह सिर्फ वायदें ही रह जाएगे। क्योंकि ना तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बननी और ना ही इन वायदों को पूरा किया जा सकता। उन्होंने हिमाचल और तेलंगाना का उदाहरण देते हुए कहा कि दोंनों राज्यों में कांग्रेस ने घोषणा पत्र में बढ़-चढ़कर जनता से वायदें किए लेकिन आज तक भी उन वायदों को पूरा नहीं किया गया।

नायब सिंह सैनी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर शायराना अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि दिल में कसक है, चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं। जिनके बही खाते खराब हैं, वे हमारा हिसाब लिए फिरते हैं। कांग्रेस द्वारा हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा पर निशाना साधा था। नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस भाजपा से हिसाब मांग रही है। इसलिए उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से 10 सवाल पूछे थे, लेकिन आज तक जवाब नहीं दिया।

कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है

नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा निश्चिंत होकर रहें। भाजपा सरकार सभी 70 साल से ऊपर के सभी लोगों को 5 लाख तक का आयुष्मान कार्ड के तहत मुफ्त इलाज मिलेगा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी अपना इलाज करवा सकते हैं। मनीष ग्रोवर ने कांग्रेस पर निशाना साधा कि कांग्रेस लोगों को बरगलाने का काम कर रही है, लेकिन जनता अब सतर्क हो चुकी है।

उनके झांसे में नहीं आना चाहती। वहीं मनीष ग्रोवर ने कहा कि बीबी बत्रा ने विधायक बनने के बाद भी कोई काम नहीं करवाया। जनता को कहता रहता है कि उसकी नहीं चलती। आगे भी वह ऐसे ही बोलेगा कि उसकी नहीं चलती।

यह भी पढ़ें :   Bengluru Murder: श्रद्धा जैसा हत्याकांड, बेंगलुरु के एक फ्लैट में महिला के शव के 30 से ज्यादा टुकडे मिले