Punjab News : विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं : डॉ. रवजोत सिंह

0
71
Punjab News : विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं : डॉ. रवजोत सिंह
Punjab News : विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं : डॉ. रवजोत सिंह

कैबिनेट मंत्री ने नगर निगमों के अधिकारियों को विकास कार्यों के लिए फंड का तुरंत उपयोग करने के निर्देश दिए

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि विकास कार्यों के लिए आवंटित फंडों का बिना किसी देरी के शीघ्रतम उपयोग किया जाना सुनिश्चित किया जाए। ताकि लोगों को इन योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो सके। म्यूनिसिपल भवन में, स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने नगर निगमों के कमिश्नरों के साथ बैठक कर स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), स्मार्ट सिटी मिशन, पंजाब शहरी पर्यावरण सुधार कार्यक्रम, पंजाब म्यूनिसिपल सर्विसेज सुधार परियोजना, एम.डी.एफ. सहित विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे उच्च गुणवत्ता बनाए रखते हुए विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा करें।

विकासात्मक कार्यों का किया निरीक्षण

इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय निकाय विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों जैसे बिल्डिंग प्लान की स्वीकृति, प्लॉटों को नियमित करने के लिए एनओसी के लंबित मामलों, आवारा पशुओं का प्रबंधन, एबीसी कार्यक्रम और गौ सेस आदि पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि प्लॉटों को नियमित करने के लिए एनओसी और बिल्डिंग प्लान की स्वीकृति से संबंधित सभी लंबित मामलों का तुरंत निपटारा किया जाए, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके और अनावश्यक देरी से बचा जा सके।

इसके अलावा, डॉ. रवजोत सिंह ने आवारा कुत्तों द्वारा काटे जाने की घटनाओं को रोकने के लिए नगर निगम के कमिश्नरों को विशेष रूप से निर्देश दिया कि एनिमल बर्थ कंट्रोल (ए.बी.सी.) कार्यक्रम को प्रत्येक नगर निगम में प्रभावी ढंग से लागू करना सुनिश्चित करें।

किसी भी तरह का अवैध निर्माण स्वीकार्य नहीं

कैबिनेट मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि शहरों में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को रोका जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संबंध में किसी भी लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। इसके अलावा, डॉ. रवजोत सिंह ने शहरी क्षेत्रों में बढ़ती कचरा प्रबंधन चुनौतियों से निपटने के लिए इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और बायो गैस प्लांट स्थापित करने के लिए उपयुक्त भूमि की पहचान करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें : PM Modi on Delhi Victory : दिल्ली में डबल इंजन की सरकार करेगी विकास : पीएम

ये भी पढ़ें : Delhi Election 2025 Analysis : आप के सामने अब संगठन बचाने की चुनौती