NUH NEWS : सरकार के फैसलों से है चौतरफा खुशी का माहौल : यादराम गर्ग

0
76

NUH NEWS (AAJ SAMAAJ) मनीष आहूजा : प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रदेश में विकासशील योजना की घोषणा कर रहे हैं। आज उनके द्वारा की गई घोषणाओं से प्रदेश का हर वर्ग खुशी है। उक्त बातें अपने जन जागरण अभियान में पुन्हाना विधानसभा से भाजपा की टिकट पर दावेदारी ठोक रहे लाला यादराम गर्ग ने पुन्हाना विधानसभा  के गांवों में जन जागरण अभियान के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा की  हरियाणा में भाजपा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  के नेतृत्व में नित नए आयाम स्थापित कर रही है।

फिर उसमें किसानों को बोनस, मुआवजा , महिलाओं को तोहफा, हैप्पी कार्ड , ब्याज माफी योजना आदि की बात हो या फिर 500 रुपए में सिलेंडर देने की बात हो। इन सब फैसलों के लिए जहां प्रदेश सरकार की पूरे भारत में तारीफ हो रही है वहीं आज एक और ऐतिहासिक निर्णय  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया , जिसके तहत प्रदेश के 120000  कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर उनके भविष्य को सुरक्षित करने की बात सामने आई है ।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा से हरियाणा की जनता में अपार खुशी का माहौल है।  इस दौरान पिनगवां खंड के गांव सिकरावा, जहटाना सहित लगभग आधा दर्जन गांवों में लाला यादराम गर्ग ने डोर टू डोर लोगों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उनका मौके पर ही समाधान करने के लिए अधिकारियों से बात की। लाला यादराम गर्ग की कार्यशैली को देखते हुए लोगों में उनके प्रति लगातार माहौल बदलता जा रहा है। इस दौरान लोगों ने कहा कि लाला यादराम गर्ग मौके पर ही समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों से बात करते हैं।