Punjab Weather : कल से प्रदेश में बारिश होने की संभावना

0
205
कल से प्रदेश में बारिश होने की संभावना
कल से प्रदेश में बारिश होने की संभावना

Punjab Weather (आज समाज), चंडीगढ़: गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत भरी घोषणा की है। मौसम विभाग ने बुधवार व वीरवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पंजाब के कुछ हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ बिजली चमकेगी और बारिश होने की भी संभावना है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

ज्ञात रहे कि प्रदेश में पिछले कई दिन से मानसून के कमजोर होने से तेज धूप खिल रही है। जिसके चलते उमस व गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात ऐसे हो गए हैं कि ज्यादात्तर शहरों का तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। जिसके चलते मानसून में गर्मी से मिलने वाली राहत गायब हो चुकी है। सोमवार को प्रदेश में पठानकोट सबसे अधिक गर्म रहा और यहां का पार 40 डिग्री के पार जा पहुंचा। वहीं बठिंडा, बरनाला,फिरोजपुर सहित सभी प्रमुख शहरों का तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

किसानों को आ रही सिंचाई में परेशानी

प्रदेश में धान रोपाई का सीजन लगभग समाप्त हो चुका है। अब किसानों को धान की सिंचाई के लिए पानी की बेहद आवश्यकता है। बारिश न होने के कारण किसानों को धान की सिंचाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान भूमिगत जल का अधिक मात्रा में दोहन करने को मजबूर हैं जोकि पर्यावरण के लिए घातक है। हालांकि मौसम विभाग की भविष्यवाणी यदि सही साबित होती है तो आने वाले दिनों में किसानों की समस्या कुछ हद तक कम हो सकती है।