Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से 3 मई तक बारिश की संभावना

0
91
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से 3 मई तक बारिश की संभावना
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से 3 मई तक बारिश की संभावना

सिरसा रहा प्रदेश का सबसे गर्म जिला, 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में आज से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 3 मई तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान बादलवाई, हवाएं चलने, गरज व चमक के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आज पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में बादल छाए रहने, हवाएं चलने, गरज व चमक के साथ बरसात होने की संभावना है। वहीं 1 मई को अंबाला, पंचकूला व यमुनानगर में आंधी-तूफान व बरसात की चेतावनी है। जबकि कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में बादल छाए रहने, हवाएं चलने, गरज व चमक के साथ बरसात हो सकती है।

वहीं 2 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में बादल छाए रहने, हवाएं चलने, गरज व चमक के साथ बरसात होगी। वहीं 3 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा में बादल छाए रहने, हवाएं चलने, गरज व चमक के साथ बरसात की संभावना है।

तापमान में आएंगी गिरावट

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि आंशिक बादल, धूलभरी हवाएं चलने तथा कहीं कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश होने से दिन के तापमान में गिरावट आएगी। इसके बाद 4 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना से मौसम में लगातार बदलाव की संभावना है।

अधिकतम तापमान में आई गिरावट

हरियाणा के अधिकतम तापमान में मंगलवार को 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक ही चल रहा है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया।