Punjab News : राज्य की प्रगति के लिए एक टीम के तौर पर काम करने की जरूरत : डॉ. रवजोत

0
24
Punjab News : राज्य की प्रगति के लिए एक टीम के तौर पर काम करने की जरूरत : डॉ. रवजोत
Punjab News : राज्य की प्रगति के लिए एक टीम के तौर पर काम करने की जरूरत : डॉ. रवजोत

पदभार संभालने के बाद स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ की पहली बैठक

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के नव-नियुक्त स्थानीय निकाय और संसदीय कार्य मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चल रहे विकास कार्यों की स्टेटस रिपोर्ट तैयार की जाए ताकि सामने आ रही अड़चनों को दूर कर इन्हें तेजी से पूरा किया जा सके। वे पदभार संभालने के बाद स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों की पहली बैठक ले रहे थे। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों और परियोजनाओं की जानकारी दी।

डॉ. रवजोत सिंह ने इस मौके पर कहा कि राज्य की प्रगति के लिए पूरे विभाग को एक टीम के रूप में काम करने का निर्देश देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अपनी पार्टी की नीतियों पर चलते हुए स्थानीय निकाय जैसे महत्वपूर्ण विभाग में साफ-सुथरा और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस लक्ष्य को वास्तविकता में बदलने के लिए वे पूरी इच्छा शक्ति के साथ काम करें।

पदभार ग्रहण के समय ये मंत्री रहे मौजूद

इससे पहले म्यूनिसिपल भवन में संसद सदस्य लोकसभा राज कुमार चब्बेवाला, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरभजन सिंह ईटीओ की उपस्थिति में कैबिनेट मंत्री के रूप में पदभार संभाला। इस अवसर पर उनके साथ उनके परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में पार्टी विधायक और अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित थे।

स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह, स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक गुरप्रीत सिंह खैरा, पंजाब जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड और पीएमआईडीसी के सीईओ दीप्ति उप्पल और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें : Moga Crime News : लिव इन में रह रही 50 वर्षीय महिला की हत्या

ये भी पढ़ें : Punjab News : राज्य सरकार धान खरीद के लिए पूरी तरह तैयार : मान