Ludhiana News : जेलों के बुनियादी ढांचे में सुधार की जरूरत : भुल्लर

0
20
Ludhiana News : जेलों के बुनियादी ढांचे में सुधार की जरूरत : भुल्लर
Ludhiana News : जेलों के बुनियादी ढांचे में सुधार की जरूरत : भुल्लर

जेल मंत्री ने लुधियाना जेल का औचक निरीक्षण किया

Ludhiana News (आज समाज), लुधियाना : जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पिछली सरकारों ने जेलों के बुनियादी ढांचे के विकास की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। सरकारों ने जेलों को सुधार घर बनाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि यहां गैंगस्टरों का बोलबाला था लेकिन अब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार द्वारा जेलों को सही मायने में सुधार घर के रूप में विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जेलों में मोबाइल से संबंधित हर प्रकार की गतिविधियों पर नकेल डालने के लिए हर प्रकार का उपाय किया गया है। इसके अलावा एडवांस तकनीक वाले सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। वे लुधियाना केंद्रीय जेल का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ने कैदियों को दरपेश समस्याएं सुनी और उनसे जेल अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दिए जा रहे खाने आदि के बारे जानकारी हासिल की।

यह भी पढ़ें : Punjab CM News : हमारे किसानों ने देश को अन्न में आत्मनिर्भर बनाया : मान

प्रदेश सरकार का साथ दे जनता

जेल मंत्री ने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे अपने सपनों का पंजाब देखने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार का साथ दें। केंद्रीय जेल के सुपरिटेंडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़ द्वारा जेल में किए गए अच्छे प्रबंधन की कैबिनेट मंत्री ने प्रशंसा की और भविष्य में भी जेल के अंदर अच्छे प्रबंधन जारी रखने के लिए कहा। इससे पहले उन्होंने जेल का निरीक्षण किया और संतोष प्रकट किया। इस मौके पर उनके साथ जेल सुपरिंटेंडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़ के अलावा पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : Punjab News Update : कर्मचारियों की जायज मांगे पूरी की जाएंगी : हरपाल चीमा

यह भी पढ़ें : Punjab CM News : धान खरीद को राजनीतिक मुद्दा न बनाएं : मान