Himachal News: जल संरक्षण के लिए चेक डैम बनाने की जरूरत : पठानिया

0
25
जल संरक्षण के लिए चेक डैम बनाने की जरूरत : पठानिया
जल संरक्षण के लिए चेक डैम बनाने की जरूरत : पठानिया

हार चक्कियां में चैक डैम का लोकार्पण, परगोड़ा में वन महोत्सव का शुभारंभ

Himachal News (आज समाज), धर्मशाला। जल संरक्षण के लिए चेक डैम बनाने पर विशेष बल दिया जाएगा इस के लिए वन विभाग के अधिकारियों को प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। ये जानकारी उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने हारचक्कियाँ में 17.50 लाख से बने चेक डैम का लोकार्पण करने तथा परगोड़ में वन महोत्सव का शुभारंभ करने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए दी।

उन्होने कहा कि चैक डैम के निर्माण से किसानों को सिंचाई के लिए जल भी उपलब्ध होगा, इसके साथ ही गर्मियों में जंगली जानवरों तथा पशुओं को भी सुगमता से पानी उपलब्ध रहेगा। हारचक्कियां में निर्मित चैक डैम में लगभग 4 करोड़ लीटर पानी संग्रहण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रर्यावरण संरक्षण करना हम सबका दायित्व बनता है और इसी के अंतर्गत प्रदेश मुख्यमंत्री ने इस वर्ष 9000 हजार हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने कहा कि चंगर क्षेत्र में एडीबी के तहत 18 करोड़ की धनराशि विभिन्न पेयजल योजनाओं पर व्यय की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्युत की समस्या के निजात हेतु 3 करोड़ व्यय करके शाहपुर से लंज के बीच 33 केवी की लाइन डाली जाएगी। उन्होंने वन निरीक्षण कुटीर लपियाणा में दो अतिरिक्त कमरे तथा एक बड़ा हाल बनाने की घोषणा की।