Punjab News : काम और निजी जीवन के बीच संतुलन जरूरी : गुरमीत सिंह

0
15
Punjab News : काम और निजी जीवन के बीच संतुलन जरूरी : गुरमीत सिंह
Punjab News : काम और निजी जीवन के बीच संतुलन जरूरी : गुरमीत सिंह

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि सफल और खुशहाल जीवन जीने के लिए काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रतिभागियों को अपनी मानसिक सेहत को बेहतर बनाने के लिए अपने शौक, परिवार और आराम के लिए समय निकालने के लिए उत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और संपूर्ण जीवन जीने के लिए तनाव प्रबंधन बहुत जरूरी है। कैबिनेट मंत्री पंजाब के पशुपालन विभाग द्वारा अपने अधिकारियों की कार्यकुशलता को और बढ़ाने के उद्देश्य से मगसीपा में एक दिवसीय तनाव प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रभावी ढंग से समय प्रबंधन करके तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है, इसलिए उचित समय-सीमा निर्धारित कर कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद सुनिश्चित कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

ये भी पढ़ें : Punjab CM News : पंजाब को जल्द हो डीएपी की आपूर्ति : सीएम

आम लोगों तक पहुंचाएं सरकार की नीतियां

खुड्डियां ने कहा कि यदि किसी अधिकारी/कर्मचारी को काम से संबंधित कोई समस्या आ रही है, तो वे मदद और सहायता के लिए हमेशा उपलब्ध हैं। उन्होंने अधिकारियों से राज्य के पशुपालकों तक विभाग की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाने की अपील की ताकि उनकी आर्थिक स्थिति को और मजबूत किया जा सके। पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव राहुल भंडारी ने तनाव प्रबंधन में परिवार, समय, काम, सरल जीवन और सकारात्मक दृष्टिकोण के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने तनाव प्रबंधन के विभिन्न उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने तनाव प्रबंधन में परिवार, समाज, समय और व्यक्तिगत विचारों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को उनके पेशेवर और निजी जीवन में उत्पन्न होने वाले तनाव का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

ये भी पढ़ें : Punjab Bypoll 2024 Update : विस उपचुनाव में गिद्दड़बाहा बनी हॉट सीट

ये भी पढ़ें : Delhi Crime : आतंकी बलजीत सिंह दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार