Shimla News : प्रदेश में अपराध की भरमार : कश्यप

0
131
प्रदेश में अपराध की भरमार : कश्यप
प्रदेश में अपराध की भरमार : कश्यप
Shimla News (आज समाज )शिमला। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश में खून, बलात्कार, डकैती की भरमार है और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, लेकिन‌ कांग्रेस सत्ता का दुरूपयोग करने में मस्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अगर सत्ता का सदुपयोग किया होता तो कानून व्यवस्था सुदृढ़ होती और सुधरती। पर इन्होंने चुनाव के समय में पूरे प्रदेश की समस्याओं को एक तरफ रखते हुए केवल सत्ता का प्रयोग चुनाव लड़ने में लगाया।
 कश्यप ने कहा कि 30 हजार करोड़ रुपए का कर्जा लेने के बाद भी वर्तमान कांग्रेस सरकार ने ढेले का काम नहीं‌ किया। इस सरकार की कर्ज की गाथा तो बहुत लंबी है, पर यह लिया कर्ज गया कहां‌ गया? क्या वह कर्ज मित्रों की सुख सुविधा पर खर्च हुआ? क्या यह कर्ज कांग्रेस के चुनावी संचालन में खर्च हुआ क्या? कर्ज के रूप में लिया हुआ पैसा जनता के ऊपर खर्च हुआ? यह तो कांग्रेस नेताओं को बताना ही होगा।
सांसद ने कहा कि इस सरकार की मित्रों का टोला तीन उपचुनाव जीतने के लिए अरबों रुपए खर्च कर रहा है। वह पैसा कहां से आया? प्रदेश में सरकारी तंत्र चुनाव लड़ रहा है, कांग्रेस पर्दे के पीछे की भूमिका में है। इसके बावजूद तीनों उपचुनाव भाजपा जीतेगी, यह भाजपा का मानना है। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव के तुरंत बाद सरकार में नेतृत्व परिवर्तन होगा यह निश्चित है। क्योंकि जनता इस कांग्रेस सरकार से पूरी तरह परेशान है।