Firozpur News : युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने की जरूरत

0
45
युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने की जरूरत
युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने की जरूरत
Firozpur News (आज समाज)फिरोजपुर : पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, स्त्री और बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा सारागढ़ी साहिब में शहीदों की याद में रखे गए अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत सभा को संबोधित करते कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के योग्य नेतृत्व में राज्य के निवासियों विशेषकर युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली, ऐतिहासिक और अमीर विरासत के साथ जोड़ने के लिए बड़े स्तर पर कार्य किए जा रहे है। इस कार्य के अंतर्गत राज्य में ऐतिहासिक और विरासती महत्ता वाले स्थानों का सर्वपक्क्षीय विकास किया जा रहा है। इसी लड़ी में फ़िरोज़पुर में भारत में सारागढ़ी की लड़ाई को समर्पित पहली यादगार बनाई गई है।

उन्होंने कहा कि यूनेस्को ( यूनायटिड नैशनज़ ऐजुकेशनल साईंटिफिक एंड कल्चरल आर्गनाईजेशन) के अनुसार यह युद्ध विश्व की आठ महत्वपूर्ण युद्ध में से एक है जिसमें शहीद हुए सिपाहियों को ‘‘ इंडियन आर्डर आफ मैरिट’’( सर्वोच्च तगमा) यानि विक्टोरिया क्रास के साथ सम्मानित किया गया था। युवाओं को संबोधित होते हुए उन्होंने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ी को बेमिसाल शूरबीरता और साहस की याद दिलाती रहेगी।

इस यादगार के इतिहास के बारे में बताते हुए डा. बलजीत कौर ने कहा कि इस युद्ध यादगार का नींव पत्थर मुख्य मंत्री  भगवंत सिंह मान ने 12 सितम्बर, 2023 को सारागढ़ी दिवस मौके रखा था और इस यादगार को एक साल में पूरा करने की हिदायतें दी गई थी।