Himachal Weather : हिमाचल में 29 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

0
16
Himachal Weather : हिमाचल में 29 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम
Himachal Weather : हिमाचल में 29 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

कल से बारिश का येलो अलर्ट

Himachal Weather (आज समाज), शिमला : मानसून जाते जाते एक बार फिर से प्रदेश को भिगोने के लिए तैयार है। शिमला मौसम विभाग द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार आज से प्रदेश में मौसम फिर से बदलेगा। इसके साथ ही सामान्य से बहुत भारी बारिश का दौर चल सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 26 व 27 सितंबर को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर 29 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। 30 सितंबर से मौसम फिर साफ रहने के आसार हैं। उधर, राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से मंगलवार सुबह 10 बजे तक 23 सड़कें आवाजाही के लिए बाधित रहीं। इसके अलावा एक पुल व नौ ट्रांसफार्मर भी ठप रहे।

पिछले कुछ दिन से साफ था मौसम

ज्ञात रहे कि पिछले लगभग एक सप्ताह से प्रदेश का मौसम लगभग साफ रहा। हर रोज धूप खिली जिससे लोगों को खराब मौसम के दौरान हो रही परेशानी से राहत मिली। लेकिन दूसरी तरफ प्रदेश के तापमान में काफी ज्यादा तेजी देखी गई और पारा सामान्य से कई डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो पिछले एक सप्ताह में ही तापमान इतनी तेजी से उछला कि सिंतबर में गर्मी ने कई रिकॉर्ड बना दिए। सोमवार को कांगड़ा में पहली बार अधिकतम तापमान सितंबर में 35 डिग्री पहुंचा। इससे पहले सितंबर 2020 में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। राजधानी शिमला में 30 साल बाद अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले सितंबर 1994 में शिमला में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री रहा था।

सितंबर अतं तक विदा हो जाएगा मानसून

मौसम विभाग शिमला के विशेषज्ञों का मानना है कि दक्षिणी पश्चिमी मानसून अपने अंतिम दौर में है और यह कुछ तक विदा हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि सितंबर अंत तक राज्य से मानसून की विदाई हो जाएगी।

ये भी पढ़ें : Himachal News : शिक्षा का स्तर में सुधार के प्रयास जारी : रोहित ठाकुर