FARIDABAD NEWS : पूर्व सांसद अवतार भड़ाना के दौरों ने पुन्हाना में किया चुनावी माहौल गर्म

0
96
पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना

NUH NEWS (AAJ SAMMAJ) मनीष आहूजा : फरीदाबाद लोकसभा से सांसद रह चुके अवतार सिंह भडाना के पुन्हाना विधानसभा से चुनाव लडऩे की चर्चाएं इन दिनों जोरों पर हैं,क्योंकि अवतार सिंह भडाना पुन्हाना विधान सभा क्षेत्र के लगभग दर्जन भर से अधिक गांवों का दौरा कर लोगों की नब्ज टटोलने का कार्य चुके हैं। इतना ही नहीं हीं चर्चा है कि वे पुन्हाना विधानसभा के कद्दावर नेताओं से फरीदाबाद में बैठ भी कर चुके है। फिलहाल यह समय के गर्भ है कि वे कहां से चुनाव लडेेंगे।
बताते चले कि पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र पहले फरीदाबाद लोकसभा में आता था और विधानसभा का बड़ा गांव सिंगार पूर्व सांसद अवतार सिंह भडाना का गृह क्षेत्र है। वहीं सिंगार बाईसी से भडाना परिवार का पुराना नाता रहा है। पूर्व में फरीदाबाद लोकसभा चुनाव के दौरान सिंगार बाईसी के ज्यादातर मतदाता अवतार सिंह लगभग तीन विधानसभा चुनावों में अवतार सिंह भड़ाना की बहन दया भड़ाना यहां से चुनाव लड़ चुकी हैं और अपनी अच्छी व मजबूत उपस्थिति दर्ज कर चुकी है। लोगों में ऐसी चचाएं हैं कि अवतार सिंह भडाना अगर पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ते हैं तो यहां के समीकरणों पर अपना प्रभाव छोड़ सीट को प्रभावित कर सकते है।
बीते लोकसभा चुनाव के दौरान भी भड़ाना ने पुन्हाना क्षेत्र में  भी वे कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में लगभग सभी गांवों का किया था। इसके अलावा लोकसभा चुनाव के बाद भी उनके जनसंपर्क में कोई कमी नहीं आई। हाल फिलहाल अवतार सिंह भडाना ने विधानसभा चुनाव लडऩे के पत्ते पूरी तरह से खोले नहीं है। अवतार सिंह भड़ाना के चुनाव लडऩे की चचाओं से जहां क इलाके में राजनीतिक माहौल गर्म है, वहीं चुनाव लडऩे वाले अन्य एव भावी प्रत्याशियों में भी बेचैनी का माहौल है। अवतार सिंह भडाना विपरीत परिस्थितियों में भी चुनाव जीतने में माहिर माने जाते हैं। जबकि सिंगार बाईसी से उनका गहरा है नाता उनके विधानसभा चुनाव लडऩे की स्थिति में यहां की तस्वीर बदल सकती है।