Ludhiana News : लुधियाना जिले में 19 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य जल्द पूरा होगा : कटारूचक्क

0
43
लुधियाना जिले में 19 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य जल्द पूरा होगा : कटारूचक्क
लुधियाना जिले में 19 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य जल्द पूरा होगा : कटारूचक्क

Ludhiana News (आज समाज)चंडीगढ़ : पंजाब के खाद्य और सिविल सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने लुधियाना को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि इस मानसून के दौरान लुधियाना जिले में 19 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य में से 90 प्रतिशत पहले ही प्राप्त कर लिया गया है।

कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने पौधे लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाना और आने वाली पीढिय़ों के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करना सभी का कर्तव्य है। इस मौके पर विधायक सर्वजीत कौर मानूके, दलजीत सिंह ग्रेवाल, मदन लाल बग्गा, अशोक पराशर पप्पी, हरदीप सिंह मुंडियां, कुलवंत सिंह सिद्धू, जीवन सिंह संगोवाल, हाकम सिंह ठेकेदार, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन शरणपाल सिंह मक्कड़, पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन सुरेश गोयल और अन्य उपस्थित थे।