Punjab News : प्रदेश सरकार धान का दाना-दाना खरीदेगी : कृषि मंत्री

0
14
Punjab News : प्रदेश सरकार धान का दाना-दाना खरीदेगी : कृषि मंत्री
Punjab News : प्रदेश सरकार धान का दाना-दाना खरीदेगी : कृषि मंत्री

कहा, केंद्र सरकार की असफलता के कारण भंडारण की दिक्कत आई

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़: प्रदेश में इस समय धान का सीजन चरम पर है लेकिन धान की बंपर पैदावार प्रदेश सरकार के लिए सिरदर्द बनी हुई है। किसान अपनी फसल लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं लेकिन फसल खरीद में देरी हो रही है। जिससे किसान हताश हैं। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री धान खरीद और उठान को लेकर हो रही देरी के लिए केंद्र सरकार को कोस रहे हैं।

उन्होंने गृह मंत्री से तुरंत मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं प्रदेश के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुंडिया ने भी केंद्र सरकार को प्रदेश के वर्तमान स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया है। कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार मंडियों में से धान का दाना-दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है। गुरमीत सिंह खुड्डिंया ने कहा कि राज्य के गोदामों में पहले पड़ी फसलों को स्थानांतरित करने में जानबूझकर देरी के कारण धान की खरीद कार्यों को नुकसान किया जा रहा है। उन्होंने मंडियों से धान की लिफ्टिंग में ढिलाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि केंद्र सरकार के इस रवैये के कारण किसानों और चावल मिलर्स ने राज्य में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं।

केंद्र पंजाब के साथ कर रहा सौतेला व्यवहार

कृषि मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य भर की अनाज मंडियों में अब तक आए कुल 31 लाख मीट्रिक टन धान की फसल में से 28 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की जा चुकी है। गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे इस सौतेली मां वाले व्यवहार के कारण पंजाब को हमेशा ही चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा धान की फसल की त्वरित खरीद को सुनिश्चित करने के बावजूद केंद्र सरकार पिछले सीजनों के दौरान खरीदी गई फसलों को गोदामों से उठाने में नाकाम रही है, जिसके कारण भंडारण क्षमता की कमी के चलते फसल की उठाई संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

सरकार का साथ दें किसान और मिलर्स

कृषि मंत्री ने किसानों और चावल मिलर्स से मिलकर इस समस्या का हल निकालने के लिए सहयोग देने की मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा केंद्र सरकार को की गई व्यक्तिगत विनती के बावजूद भी केंद्र सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंगी।

ये भी पढ़ें : Punjab News : सरकार का फोकस स्वास्थ्य और शिक्षा पर : डॉ. रवजोत सिंह

ये भी पढ़ें : Punjab CM News : पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए बड़े कदम उठा रहे : सीएम