Himachal Political News : प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल : डॉ. बिंदल 

0
170
प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल : डॉ. बिंदल 
प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल : डॉ. बिंदल 
Himachal Political News (आज समाज), शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि विगत 18 महीने की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। अपनी कमियों को, भ्रष्टाचार को, नाकामयाबियों को छुपाने के लिए केवल और केवल भाजपा को गाली देने का काम पिछले 18 महीने में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने किया है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने केवल उन विधायकों को प्रताड़ित किया, जिन्होंने जनहित के मुद्दे उठाए। डेढ़ साल में 30 हजार करोड़ का कर्ज लेने के बावजूद सभी विकास कार्य बंद कर दिए, संस्थान बंद कर दिए। प्रदेश की कानून व्यवस्था अपने सबसे बूरे दौर से गुजर रही है और जनता में हाहाकार मचा हुआ है। खून, बलात्कार, ड्रग माफिया, चिट्टा माफिया सिर चढ़ कर बोल रहा है, परन्तु प्रदेश सरकार केवल मित्रों के टोले से घिरी हुई है और मित्रों के टोले को लाभ पहुंचाने में जुटी हुई है।
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि प्रदेश में हो रहे तीन विधानसभाओं के उपचुनाव को धनबल के जरिए हाईजैक करने का काम प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जान चुकी है कि वह इन उपचुनावों में बैकफुट पर है। इसलिए सरकार चुनाव लड़ रही है, सरकारी अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं, कांग्रेसी पीछे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को, अधिकारियों को ट्रांसफर के नाम पर डराया जा रहा है।