बुधवार को आल टाइम हाई लगाने के बाद गुरुवार को आई मामूली गिरावट

Gold Silver Price  (आज समाज), बिजनेस डेस्क : दोनों कीमती धातुओं के मुल्य अपने आॅल टाइम हाई को छूने के बाद थोड़े से नीचे फिसले हैं। गुरुवार 20 मार्च को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दिखाई दी तो वहीं चांदी भी एक लाख रुपए का स्तर छूने के बाद गुरुवार को 1576 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ 98, 392 रुपए पर बंद हुई। आपको बता दें कि 18 मार्च मंगलवार को चांदी ने एक लाख रुपए का स्तर छूआ था और उस समय चांदी की कीमत प्रति किलो एक लाख चार सौ रुपए दर्ज की गई थी।

सोने ने बुधवार को लगाया था आल टाइम हाई

सोने की कीमतों में लगातार इजाफा जारी रहने के चलते 19 मार्च को 24 कैरेट सोने की कीमत 88, 649 रुपए दर्ज की गई थी जोकि अब तक का सबसे हाई रेट है।

इस साल सोने में आई रिकॉर्ड तेजी

अंतरराष्टÑीय स्तर पर सोने की कीमतों पर गौर करें तो इस साल सोने की कीमत में रिकॉर्ड तेजी देखी गई है। वहीं यदि भारत की बात की जाए तो 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम सोने की कीमत 76,162 रुपए थी जोकि 19 मार्च को बढ़कर 88, 649 रुपए पर पहुंच गया था। इस तरह से सोने के भाव में तीन माह के अंदर ही 12,487 रुपए की तेजी देखी गई। वहीं चांदी भी सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक लाख रुपए का स्तर पार कर चुकी है।

भारत में इसलिए बढ़ी कीमतें

शादी के सीजन से पहले बढ़ती खरीदारी और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण सोने की कीमत में 700 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह बुधवार को नई ऊंचाई 91,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। मंगलवार को यह 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। शादी और त्योहारों के सीजन से पहले स्थानीय सरार्फा कारोबारियों कीओर से की गई खरीदारी की गई है। वहीं मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव और अमेरिका की आर्थिक सुस्ती की आशंका भी इसकी वजह है।

ऐसे जांचे सोनी की शुद्धता

सभी कैरेट सोने का हॉलमार्क नंबर अलग-अलग होता है। उदाहरण के लिए, 24 कैरेट सोने का मान 999, 23 कैरेट सोने का मान 958, 22 कैरेट सोने का मान 916, 21 कैरेट सोने का मान 875 और 18 कैरेट सोने का मान 750 होता है। इससे शुद्धता पर कोई संदेह नहीं रह जाता। 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल मुख्य रूप से आभूषण बनाने में होता है। यह सोना 91.6 प्रतिशत शुद्ध होता है।

ये भी पढ़ें : Business News Update : टैरिफ वार की आहट में भारत की खास उपलब्धि

ये भी पढ़ें : Train travel in India : भारत में यातायात का सस्ता व सुगम माध्यम है रेल : वैष्णव