Haryana Assembly Election: मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर

0
21
मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर
Haryana Assembly Election: मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर

कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा से चुनावी रण में उतरे है भाजपा के नायब
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा विधानसभा चुनाव का शोर आज थमेगा। वहीं जनता का फैसला 2 दिन बाद ईवीएम मशीन में बंद हो जाएगा। 8 तारीख मतगणना के दिन तय होगा कौन होगा किंग या किंग मेकर बनेगा। हालंंकि प्रदेश के तमाम राजनीतिक दलों की के लिए सभी विधानसभा सीटें अहम है। क्योंकि एक-एक सीट अति महत्वपूर्ण होती है। मौजूदा सत्तारूढ़ भाजपा से पूर्व गृहमंत्री अनिल विज, कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता अंबाला से राज्य मंत्री असीम गोयल उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा, वित्त मंत्री जेपी दलाल, वन मंत्री संजय सिंह, स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता, पंचायत राज्य मंत्री महिपाल ढांडा, राज्य मंत्री सुभाष सुधा केअलावा आदमपुर से भव्य बिश्नोई, तोशाम सीट से श्रुति चौधरी, कोसली से आरती राव सहित सहित पार्टी के बड़े दिग्गजों के लिए यह चुनाव परीक्षा की घड़ी है।

लेकिन इन सब में देश में सबसे हॉट सीट और भाजपा सहित मुख्यमंत्री नायब सैनी की प्रतिष्ठा का सवाल लाडवा विधानसभा सीट बनी हुई है। कुरुक्षेत्र की 4 विधानसभा सीटों में से कुरुक्षेत्र शहर और थानेसर विधानसभा के साथ सटी हुई इस विधानसभा से मुख्यमंत्री नायब सैनी चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि उन्हें मुख्यमंत्री और उत्तर हरियाणा से पहली बार मुख्यमंत्री होने के नाते यहां पर नैतिक बढ़त ले रखी है। लेकिन प्रदेश के नए नवेले मुख्यमंत्री लिए 10 साल भाजपा के हाथ कमान होने से लोगों मे नाराजगी स्वाभाविक है।

भाजपा के बागी संदीप गर्ग ने बढ़ाई टेंशन

पार्टी द्वारा लाडवा विधानसभा सुरक्षित सीट के रूप में देखते हुए मुख्यमंत्री को यहां से उम्मीदवार बनाया गया है। टिकट ना मिलने से भाजपा से ही बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले संदीप गर्ग हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी से मौजूदा विधायक मेवा सिंह चुनावी मैदान में है इसी प्रकार से इंडियन नेशनल लोकदल और बहुजन समाज पार्टी किसान की उम्मीदवार शेर सिंह बडशामी के पुत्रवधू सपना बडशामी भी चुनावी मैदान में है। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, मोहनलाल बडोली सहित मुख्यमंत्री नायब सैनी कुरुक्षेत्र में दस्तक दे चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहनलाल यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हेमा मालिनी भी प्रचार कर चुके हैं।

अन्य पार्टियों ने भी झोंकी पूरी ताकत

वहीं कांग्रेस पार्टी की ओर से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, भूपेंद्र हुड्डा कुमारी शैलजा दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी, सचिन पायलट कांग्रेस के लिए प्रचार कर चुके हैं। इनेलो से पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला, पूर्व सीएम मायावती, आम आदमी पार्टी से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान, संजय सिंह, सुनीता केजरीवाल, सुशील गुप्ता, जेजेपी से पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, लोकसभा सांसद चंद्रशेखर रावण आदि भी प्रचार के कमान संभाल चुके हैं।

यह भी पढ़ें :  Delhi Crime: दिल्ली में अस्पताल में घुसकर डाक्टर की गोली मारकर हत्या