Himachal Weather Update : हिमाचल में 20 सितंबर तक चलेगा बारिश का दौर

0
45
हिमाचल में 20 सितंबर तक चलेगा बारिश का दौर
हिमाचल में 20 सितंबर तक चलेगा बारिश का दौर

बारिश के चलते कई जगह भूस्खलन, दर्जनों मार्ग बाधित

Himachal Weather Update (आज समाज), शिमला : दक्षिण पश्चिमी मानसून अपने अंतिम माह में फिर से कहर बरपा रहा है। शुक्रवार को शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा। जिसके बाद आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी तरफ ऊंची चोटियों पर हो रही बर्फबारी ने तापमान में गिरावट ला दी है। वहीं मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश वासियों को फिलहाल इस खराब मौसम से राहत मिलने के आसार नहीं है। 20 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा।

बारिश और भूस्खलन से कई मार्ग बाधित

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते कई जगह भूस्खलन होने का समाचार है। इससे दर्जनों सड़कें बाधित हो गई हैं। हालांकि भूस्खलन के चलते किसी तरह के जानि नुकसान का समाचार नहीं है। वहीं मलबे से मलबे से चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 9 मील के पास करीब नौ घंटे बंद रहा। मलबे की चपेट में एक गाड़ी भी आ गई। हालांकि गाड़ी में सवार पिता-पुत्र सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। सुबह लगभग 8:30 बजे कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को मलबे से निकाला गया। इसके बाद एनएच को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।

राज्य सरकार ने जारी की एडवाइजरी

वहीं प्रदेश में खराब चल रहे मौसम को देखते हुए प्रदेश सरकार ने पहले से ही पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की हुई है। सरकार ने बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि वे हिमाचल आने से पहले मौसम की पूर्व जानकारी जरूरी ध्यान में रखें। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को कहा गया है कि वे गहरे स्थानों नदी, नालों और खड्ड से दूर रहें। यातायात के लिए उन मार्गों का प्रयोग न करें जहां पर भूस्खलन का खतरा हो।