सीएम ने ली पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की अहम बैठक
Delhi CM News (आज समाज), नई दिल्ली। दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लगातार बैठकें करके अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी कर रहीं हैं। सीएम का कहना है कि दिल्ली की जनता पिछले लंबे समय से जिन परेशानियों का सामना कर रही है भाजपा सरकार उससे जनता को निजात दिलाएगी। इसी के चलते उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ अहम बैठक करते हुए जरूरी निर्देश जारी किए।
इसके साथ ही सीएम का फोकस स्वास्थ्य विभाग पर भी है। ये दोनों ऐसे विभाग हैं, जहां का काम जनता को दिखता भी है और जनता को इन विभागों से संबंधित मामलों से रूबरू भी होना पड़ता है। मसलन सड़क खराब है तो जनता परेशान होती है और अस्पतालों में समस्याएं हैं तो भी जनता परेशान होती है। अब इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए इस सरकार ने कमर कस ली है। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में किस तरीके से अधिकारियों की कार्य प्रणाली में भी बदलाव दिखता है।
कैबिनेट मंत्रियों ने भी लिया परियोजनाओं का जायजा
मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और डॉ. पंकज सिंह योजनाओं का निरीक्षण किया। प्रवेश ने जहां कुछ निमार्णाधीन योजना स्थलों का निरीक्षण करेंगे, वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह भी राव तुलाराम अस्पताल स्थल का निरीक्षण कर वहां के हालात का जायजा लिया। उधर अन्य मंत्रियों ने भी शनिवार को अपने-अपने विभागों से संबंधित मामलों की बैठकर बुलाई हैं। मकसद यही है कि भाजपा ने संकल्प पत्र में जनता से जो वादे किए हैं उन पर उनकी सरकार खरी उतरे और इस संकल्प को पूरा करने के लिए उनका एक दिन एक दिन भी बर्बाद न हो। यह बात खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी शपथ लेने के बाद दोहराई है और यही बात इस सरकार के अन्य मंत्री भी दोहरा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी से की मुलाकात
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। शपथ ग्रहण के बाद सीएम रेखा गुप्ता की पीएम मोदी से यह पहली मुलाकात है। इससे पहले शुक्रवार को सीएम रेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी।
ये भी पढ़ें : Delhi Hindi News : एक्शन मोड में दिल्ली सरकार, मंत्रियों ने ग्राउंड लेवल पर देखा विभाग का कामकाज