Punjab Breaking News : भारतीयों को लेकर आज फिर अमृतसर उतरेगा विमान

0
125
Punjab Breaking News : भारतीयों को लेकर आज फिर अमृतसर उतरेगा विमान
Punjab Breaking News : भारतीयों को लेकर आज फिर अमृतसर उतरेगा विमान

डंकी रूट लगाकर अमेरिका गए 119 भारतीयों को लेकर फिर से आएगा विमान

15 और 16 फरवरी को अमृतसर के एयरपोर्ट पर दो जहाज लैंड होंगे

Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़। अवैध रूप से भारत से अमेरिका गए युवाओं का अमेरिका से निष्कासन जारी है। अमेरिकी राष्टÑपति के आदेश के बाद पिछले दिनों अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को बेड़ियां लगाकर वापस भेजा गया था। हालांकि अमेरिका के इस रवैये की पंजाब सहित पूरे देश में निंदा हुई थी। लेकिन अमेरिका अपनी कार्रवाई को जारी रखते हुए आज एक और जहाज भारत भेज रहा है।

आज 119 भारतीयों को लेकर अमेरिकन आर्मी का जहाज आ रहा है। इस बार भी पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर जहाज उतरेगा। हालांकि, इस पर भी सबकी नजरें इस डिपोर्शन पर होंगी। इस बार के डिपोर्ट में भी एक सवाल लोगों की जुबान पर रहेगा कि क्या डिपोर्ट किए गए लोग दोबारा हथकड़ी और बेडÞियों में नजर आएंगे। 15 और 16 फरवरी को अमृतसर के एयरपोर्ट पर दो जहाज लैंड होंगे। 15 फरवरी की रात को 10 बजे जो फ्लाइट अमेरिका से आएगी।

पंजाब के 67 लोग आएंगे वापस

उसमें 119 भारतीय सवार होंगे। इस फ्लाइट में सबसे ज्यादा 67 लोग पंजाब से रहेंगे। दूसरी फ्लाइट में 33 लोग हरियाणा, 8 गुजरात, 3 उत्तर प्रदेश, 2 गोवा, 2 -2 महाराष्टÑ और राजस्थान और इसके अलावा, एक शख्स हिमाचल और एक ही व्यक्ति जम्मू और कश्मीर से होगा।

पहले भी हो चुके हैं डिपोर्ट

इससे पहले भी पांच फरवरी को अमेरिका से 104 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया था। तब इन्हें हथकड़ी और बेडÞियों में भारत वापस भेजने पर खूब हल्ला हुआ था। संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष के लोगों ने केंद्र सरकार को जमकर घेरा था। पांच फरवरी को अमेरिकी सैन्य विमान में इन लोगों को लाया गया था। 114 लोगों में हरियाणा सबसे ज्यादा 34 लोग और गुजरात के 33 नागरिक थे। इन सभी लोगों ने डंकी रूट के जरिये मैक्सिको बॉर्डर से अमेरिका में दाखिल होने की कोशिश की थी। बार्डर पर अमेरिकी सुरक्षा बलों ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया था। लाखों रुपये एजेंटों को देकर महिलाएं, बच्चे और युवा अमेरिका में अवैध तरीके से एंट्री करना चाहते थे।

पहले 186 भारतीयों की सूची भी सामने आई थी

डिपोर्ट किए जाने वाले 186 भारतीयों की सूची भी सामने आई थी। जब विमान उतरा तो यह स्पष्ट हो गया कि उक्त समूह में केवल 104 भारतीय ही डिपोर्ट किए गए हैं। साल 2023 तक अमेरिका में करीब 7 लाख से ज्यादा अवैध प्रवासी भारतीय हैं। यह मेक्सिको और अल साल्वाडोर के बाद सबसे ज्यादा है। अमेरिका में अवैध प्रवासियों से डील करने वाली सरकारी संस्थाके मुताबिक पिछले 3 सालों में अवैध रूप से घुसने की कोशिश में औसतन 90 हजार भारतीय नागरिकों को पकड़ा है। इन अप्रवासियों का एक बड़ा हिस्सा पंजाब, गुजरात और आंध्र प्रदेश से आ रहा है।

ये भी पढ़ें : Punjab News Update : भ्रष्टाचार पर रोक के लिए रणनीति बनाएगी पंजाब सरकार

ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : 150 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार