बठिंडा के गांव चक रुलदू सिंह वाला में हुई वारदात

Punjab Crime News (आज समाज), बठिंडा : घरेलू कलह के चलते पंजाब के बठिंडा में एक पिता ने अपने इकलौते व शादीशुदा बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है। वारदात बठिंडा के गांव चक रुलदू सिंह वाला की है। मृतक अर्शप्रीत सिंह शादीशुदा था और बेटियों का पिता भी था।

मृतक की पत्नी ने पुलिस को यह बयान दिए

मृतक अर्शप्रीत सिंह की पत्नी ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि पिता-पुत्र में नहीं बनती थी। शनिवार रात्रि और रविवार सुबह भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसकी वजह से उसके पति अर्शप्रीत सिंह की हत्या हुई है। थाना संगत के एसएचओ पारस चहल ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांव चक रूलदू सिंह वाला निवासी सुखविंदर सिंह ने अपने पुत्र अर्शप्रीत सिंह (34) पर घर पर ही लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। घायल अर्शप्रीत सिंह को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

बाप-बेटा करते थे खेतीबाड़ी

मृतक की पत्नी के अनुसार हत्या करने की वजह घरेलू झगड़ा है। अर्शप्रीत सिंह और सुखविंदर सिंह दोनों ही खेतीबाड़ी करते हैं। परिवार के पास करीब 22 एकड़ जमीन है, लेकिन दोनों बाप और बेटे की आपस में नहीं बनती थी। दोनों में छोटी-मोटी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। शनिवार रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जबकि रविवार सुबह जब अर्शप्रीत सिंह अपने पिता के साथ बात करने के लिए उनके घर गया, तो वहां पर भी दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद पिता ने अपनी 12 बोर की बंदूक से अर्शप्रीत सिंह को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतक अर्शप्रीत सिंह परिवार को इकलौता बेटा था। वह शादीशुदा था और उसकी दो बेटियां हैं।

ये भी पढ़ें : PM Modi Breaking News : भारत टेक्स दिखा रहा विकसित भारत की झलक : पीएम

ये भी पढ़ें : Weather Update : जल्द बदलेगा मौसम, एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ