Punjab News:किसानों के हितों की रक्षा करेगी नई कृषि नीति- मुख्यमंत्री ने किसान यूनियनों को दिया •ारोसा

0
89
किसानों के हितों की रक्षा करेगी नई कृषि नीति- मुख्यमंत्री ने किसान यूनियनों को दिया •ारोसा
किसानों के हितों की रक्षा करेगी नई कृषि नीति- मुख्यमंत्री ने किसान यूनियनों को दिया •ारोसा

चंडीगढ़ (आज समाज)। पंजाब के मुख्यमंत्री •ागवंत सिंह मान ने आज किसानों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और नई कृषि नीति इस दिशा में एक सकारात्मक पहल होगी। बीकेयू (उगराहां) और पंजाब खेत मजदूर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब कृषि नीति का मसौदा तैयार है, लेकिन इसे किसानों के साथ विचार-विमर्श के बाद ही अंतिम रूप दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 30 सितंबर तक मसौदा किसानों के साथ साझा किया जाएगा और नीति पर उनके सुझाव मांगे जाएंगे। •ागवंत सिंह मान ने कहा कि किसानों के सुझावों को नीति में शामिल किया जाएगा क्योंकि राज्य सरकार किसानों पर कोई चीज थोपना नहीं चाहती, बल्कि कृषि को ला•ादायक व्यवसाय बनाने के लिए उनके साथ विचार-विमर्श के लिए प्रतिबद्ध है। एक अन्य मुद्दे पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार सहकारी बैंकों के ऋ णों का बोझ झेल रहे किसानों को राहत देने के लिए वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना शुरू करने पर विचार कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों को मौजूदा कृषि संकट से उबारने के लिए हर सं•ाव प्रयास किए जाएंगे। •ागवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के उन अन्नदाताओं के साथ मजबूती से खड़ी है, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्•ार बनाया है। किसान यूनियनों के नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को किसानों के हितों की रक्षा के लिए इसका समाधान तलाशने और कोई रास्ता निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार किसानों-मजदूरों की आत्महत्याओं के मामलों में मुआवजे के खारिज किए गए मामलों की फिर से जांच करेगी।

•ागवंत सिंह मान ने संबंधित अधिकारियों को जÞरूरतमंद व्यक्तियों को दिए जाने वाले पांच मरला प्लॉटों के मामलों का निपटारा करने और राज्य •ार में पांच मरला के प्लाटों को तीन से छह महीने के •ाीतर अवैध कब्जों से मुक्त कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने किसानों और खेत मजदूरों के प्रतिनिधिमंडल को डेयरी पशुओं की मौत पर मुआवजा, •ाूजल स्तर में गिरावट, जल प्रदूषण और बुड्ढा नाला जैसे मुद्दों पर सहानु•ाूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन •ाी दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, हर•ाजन सिंह ईटीओ और गुरमीत सिंह खुड्डियां •ाी उपस्थित थे।