Dehra By Poll Update : प्रदेश सरकार का गणित बिगड़ चुका: रविंद्र सिंह 

0
143
प्रदेश सरकार का गणित बिगड़ चुका: रविंद्र सिंह 
प्रदेश सरकार का गणित बिगड़ चुका: रविंद्र सिंह 
Dehra By Poll Update ( आज समाज), देहरा। भाजपा के कद्दावर नेता, पांच बार के विधायक रहे व पूर्व मंत्री  रविंद्र सिंह रवि ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वे उपचुनावों में भाजपा प्रत्याशियों की फिक्र करने की बजाए अपनी सरकार की फिक्र करें जो जल्द गिरने वाली है। उन्होंने का कि कांग्रेस सरकार का गणित मुख्यमंत्री सुक्खू की वजह से बिगड़ चुका है।
रवि ने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से सुक्खू सरकार का गणित उल्टा ही चल रहा है। उन्होंने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में सुक्खू व उनके विधायक घटिया भाषा शैली का प्रयोग कर रहे हैं। सीएम सुक्खू ने अपनी पत्नी की जीत को लेकर देहरा में जो आतंक का माहौल बनाया हुआ है उसे जनता देख व भुगत रही है। जनता इसका बदला 10 जुलाई को लेने के लिए तैयार बैठी हुई है।
 रविंद्र सिंह रवि ने कहा कि देहरा से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह एक कद्दावर नेता के रूप में उभर कर जनता के सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि देहरा की जनता ने दो बार उन्हें भारी बहुमतों से अपना विधायक चुना है तथा देहरा उपचुनाव में होशियार सिंह की जीत फिर से तय है। देहरा की जनता सुक्खू सरकार के लालच में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि सुक्खू प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बने हैं, जिनके ऊपर लगातार खतरा मंडराया हुआ है। उन्होंने कहा कि सुक्खू अपनी जनसभाओं में अपमानजनक भाषण दे रहे हैं।