Punjab CM News : पवित्र तख्त से अलौकिक और नैतिक मार्गदर्शन मिलता है : मान

0
33
पवित्र तख्त से अलौकिक और नैतिक मार्गदर्शन मिलता है : मान
पवित्र तख्त से अलौकिक और नैतिक मार्गदर्शन मिलता है : मान

Punjab CM News (आज समाज)नांदेड़ (महाराष्ट्र):  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि तख्त श्री श्री हजूर साहिब, नांदेड़ वह पवित्र स्थान है, जहां से  कौम को आध्यात्मिक, अलौकिक और नैतिक ताकत और मार्गदर्शन मिलता है। उन्होंने कहा कि दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी, जिन्होंने धर्मनिरपेक्षता की सदियों पुरानी परंपराओं को बनाए रखने के साथ-साथ मानवाधिकारों की रक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया, ने अपने जीवन का लंबा समय इसी पवित्र स्थान पर बिताया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस पवित्र धरती पर नतमस्तक होने का अवसर पाकर वे खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं।

मुख्यमंत्री ने पूरी विनम्रता और समर्पण के साथ राज्य के लोगों की सेवा करने की शक्ति देने के लिए परमात्मा से प्रार्थना की। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर एक शांतिप्रिय समाज के निर्माण के लिए जाति, रंग, नस्ल और धर्म की परवाह किए बिना राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। भगवंत सिंह मान ने पंजाब के लोगों की ईमानदारी, लगन और तनदेही से सेवा करने की जिम्मेदारी सौंपने के लिए भी परमात्मा का धन्यवाद किया।