Punjab News : प्रदेश के इन स्कूल के नाम जल्द बदलेगी सरकार, देखें लिस्ट

0
132
प्रदेश के इन स्कूल के नाम जल्द बदलेगी सरकार, देखें लिस्ट
प्रदेश के इन स्कूल के नाम जल्द बदलेगी सरकार, देखें लिस्ट

शिक्षा मंत्री  हरजोत सिंह बैंस ने दी जानकारी

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्य के 7 सरकारी स्कूलों का नाम स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद सैनिकों के नाम पर रखने का फैसला किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री  हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद सैनिकों के नाम पर रखे जा रहे हैं ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां भी इन शख्सियतों की कुर्बानियों से वाकिफ हो सकें।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि जिन सरकारी स्कूलों का नाम बदला गया है, उनमें बरनाला जिले के सरकारी प्राइमरी स्कूल छन्ना गुलाब सिंह का नाम बदलकर स्वतंत्रता संग्रामी दरबारा सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल छन्ना गुलाब सिंह और सरकारी प्राइमरी स्कूल जुमला मालकान का नाम बदलकर स्वतंत्रता संग्रामी लाभ सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल जुमला मालकान रखने का निर्णय लिया गया है।

इसी तरह मानसा जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरे का नाम बदलकर स्वतंत्रता संग्रामी सेवा सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरे और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) बुढलाडा का नाम बदलकर स्वतंत्रता संग्रामी शाम सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) बुढलाडा करने का फैसला किया गया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि लुधियाना जिले के सरकारी (कन्या) सीनियर सेकेंडरी स्कूल सवद्दी कलां का नाम बदलकर स्वतंत्रता संग्रामी बीर सिंह सरकारी (कन्या) सीनियर सेकेंडरी स्कूल सवद्दी कलां व सरकारी प्राइमरी स्कूल झोरड़ा का नाम बदलकर शहीद ए.एस.आई गुरमुख सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल झोरड़ा रखने का फैसला किया गया है। स्कूल ऑफ एमिनेंस मोरिंडा का नाम  बदलकर शहीद सूबेदार मेवा सिंह स्कूल ऑफ एमिनेंस मोरिंडा रखने का फैसला किया गया है।