Shimla News : सरकार कर्मचारियों के साथ हर समय खड़ी है : धर्माणी

0
58
सरकार कर्मचारियों के साथ हर समय खड़ी है : धर्माणी
सरकार कर्मचारियों के साथ हर समय खड़ी है : धर्माणी
Shimla News (आज समाज) शिमला। तकनीकी शिक्षा एवं टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का क्रांतिकारी निर्णय लिया था ताकि कर्मचारी सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें।
प्रदेश सरकार कर्मचारियों के साथ हर समय खड़ी रही है और कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते और एरियर की मांग को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान राज्य सरकार ने कर्मचारियों को सात प्रतिशत मंहगाई भत्ता जारी किया है और इस वर्ष 75 वर्ष से अधिक आयु के 28 हजार पेंशन भोगियों को एरियर का भुगतान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी वर्ग प्रदेश की अर्थव्यवस्था से भली-भांति परिचित है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज विभिन्न कर्मचारी संगठनों के बात कर राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार के साथ कर्मचारियों को सभी लाभ जारी करने का आश्वासन दिया है। मंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के फलस्वरूप वर्तमान प्रदेश सरकार को 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज और 10 हजार करोड़ रुपये की बकाया देनदारियां विरासत में मिली। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को वित्तीय लाभ देने सुनिश्चित किए।