Himachal Deputy CM News : प्रदेश की आर्थिकी सुधारने में जुटी सरकार : अग्निहोत्री

0
33
प्रदेश की आर्थिकी सुधारने में जुटी सरकार : अग्निहोत्री
Himachal Deputy CM News

डिप्टी सीएम ने खेतों की संपूर्ण बाड़बंदी की दिशा में निर्णायक कदम उठाने की प्रतिबद्धता जताई

Himachal Deputy CM News (आज समाज), ऊना। प्रदेश सरकार की यह कोशिश है कि वह अपने संसाधनों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करते हुए प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करे। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले में हरोली के बीत क्षेत्र में लोगों को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले दो साल से बहुत ज्यादा प्राकृतिक आपदाएं आई हैं जिससे प्रदेश को आर्थिक तौर पर बहुत ज्यादा क्षति हुई है।

वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने इस दौरान आशानुरूप मदद नहीं की। जिसके चलते प्रदेश आर्थिक संकट में आ गया। हमारी सरकार यह कोशिश कर रही है कि भविष्य के लिए ऐसा प्लान तैयार किया जाए ताकि कभी आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े उन्होंने कहा कि हिमाचल की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में बागवानों और किसानों का बहुत ज्यादा महत्व है। इस दौरान उन्होंने किसानों के खेतों की संपूर्ण बाड़बंदी की दिशा में भी निर्णायक कदम उठाने की प्रतिबद्धता जताई।

तालाबों का संरक्षण आवश्यक

उन्होंने प्रशासन को किसी को भी तालाब को मिट्टी से भरकर समतल करने की अनुमति न देने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तालाबों में जल भराव क्षेत्र की जलस्तर गिरावट की समस्या से निपटने के लिए अहम है, इसलिए तालाबों का संरक्षण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हरोली विस में तालाबों की रिर्चाजिंग पर 12 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही हरोली में बस डिपो खोला जाएगा। इसके अलावा हरोली में नए बस अड्डे का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा में विभिन्न सड़कों के सुधार और विस्तार कार्य तथा पुलों के निर्माण पर 70 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। यह परियोजनाएं क्षेत्र की भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है और इससे लोगों को सीधा लाभ होगा।

पूरे प्रदेश का एक सामान विकास करेंगे

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकट हालात से गुजर रही है। फिर भी हमारा यही लक्ष्य है कि हम पूरे प्रदेश का एक सामान विकास करें। किसी भी विकास कार्य में बजट की कमी न आए और सभी विकासात्मक परियोजनाएं समय पर पूर्ण हों ताकि लोगों को उनका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। इस दौरान उन्होंने संजौली व मंडी में हो रही प्रदर्शन पर राजनीति करने पर विपक्ष की कड़ी आलोचना की।

ये भी पढ़ें : Himachal News : नकली शराब की बिक्री पर प्रदेश सरकार सख्त

ये भी पढ़ें : Sanjauli Mosque Case : प्रदर्शनकारियों पर कसा पुलिस ने शिकंजा