The first day of marriage: शादी के पहले ही दिन उड़ा दिए होश

0
380

उत्तर प्रदेश। मुरादाबाद में शादी के पहले ही दिन दुल्हन ने परिवार वालों के होश उड़ा दिए। नई दुल्हन ने परिवार को खाने में नशीला पदार्थ देकर उन्हें बेहोश कर दिया और खुद नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। खबर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक संजय की है जो कि एक होटल में काम करता है। उसकी शादी 2 तारिख को पूजा नाम की लड़की से मंदिर में हुई थी। बिचौलिए ने बताया था कि पूजा एक गरीब परिवार से है इसलिए शादी का खर्च उनसे नहीं हो पाएगा। और शादी में वो सामान भी नहीं दे पाएंगे। पूजा की शादी के समय भी उसके साथ उसके परिवार से उसकी मौसी आई थी। शादी में बिचौलिए ने उनसे 20,000 रूपए लिए थे। शनिवार रात दुल्हन ने अपने हाथ से सबके लिए खाना बनाया। आरोप है कि खाने में दुल्हन ने कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके कारण खाना खाने के करीब आधे घंटे बाद ही परिवार के सभी सदस्य बेहोश हो गए। बाद में दुल्हन घर में रखी 16 हजार रुपये की नकदी, सोने की चेन, कुंडल, पैंडल समेत अन्य जेवर लूट कर फरार हो गई। रविवार सुबज संजय का भाई प्रदीप उठा तो परिवार के सदस्यों को बेहोशी की हालत में पाया। घर से दुल्हन गायब थी। परिजनों के तहरीर के आधार पर आरोपी दुल्हन पूजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। दुल्हन बनी युवती के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।