Punjab Farmers Protest : आंदोलन की राह पर प्रदेश के किसान संगठन

0
18
Punjab Farmers Protest : आंदोलन की राह पर प्रदेश के किसान संगठन
Punjab Farmers Protest : आंदोलन की राह पर प्रदेश के किसान संगठन

सीएम आवास पर लगाएंगे पक्का मोर्चा, धान खरीद को लेकर हो रही परेशानी के चलते लिया फैसला

Punjab Farmers Protest (आज समाज), चंडीगढ़ : प्रदेश की मंडियों में चल रही धीमी धान खरीद को लेकर किसान संगठनों में रोष है। एक तरफ जहां सरकार यह दावा कर रही है कि मंडियों में धान खरीद का कार्य निर्विघ्न रूप से चल रहा है। वहीं किसानों का कहना है कि मंडियों में धान बेचने को लेकर उन्हें परेशानी हो रही है। धान के पूरे दाम भी नहीं मिल रहे। जिसके चलते वे कम मुल्य पर अपनी फसल बेचने के लिए मजबूर हैं।

इसी के चलते अब किसान संगठनों ने सीएम आवास चंडीगढ़ के बाहर पक्का मोर्चा लगाने का फैसला किया है। मंडी में फसल बेचने को लेकर आ रही परेशानी के चलते गत रविवार को तीन घंटे के लिए प्रदेश में सड़क व रेल यातायात बाधित करके विरोध जताया था।

संयुक्त मोर्चा की बैठक में लिया फैसला

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की बैठक बलबीर सिंह राजेवाल की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में इस संबंधी फैसला लिया गया। इसमें आढ़ती व राइस मिलर्स एसोसिएशन, मजदूर यूनियन और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। बैठक में फैसला लिया गया कि 1 अक्टूबर से धान की खरीद शुरू होनी थी, लेकिन अभी तक इसका काम बहुत धीमी गति से चल रहा है।

साथ ही मंडियों से धान की लिफ्टिंग का काम भी बंद है, जिसके चलते किसानों की फसल खराब हो रही है। यही कारण है कि संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से 18 अक्टूबर को चंडीगढ़ में सीएम आवास के बाहर पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने किसान भवन में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि एक हजार किसान, मजदूर, आढ़ती व राइस मिलर्स के पदाधिकारी सीएम आवास जाएंगे और तब तक वह यह मोर्चा जारी रखेंगे, जब तक कि धान की खरीद व उठान का काम शुरू नहीं हो जाता है।

यह भी पढ़ें : Punjab CM News : आखिर रंग लाई सीएम भगवंत मान की मेहनत

यह भी पढ़ें : Punjab News : आतिशबाजी को लेकर सरकार ने जारी किए दिशानिर्देश