The Effigy Of Modi-Khattar Government Was Burnt : संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व विधायक विज के कार्यालय के सामने किया मोदी-खट्टर सरकार का पुतला दहन

0
159
The Effigy Of Modi-Khattar Government Was Burnt

Aaj Samaj (आज समाज),The Effigy Of Modi-Khattar Government Was Burnt,पानीपत : पानीपत संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसान -मजदूर-कर्मचारी संगठनों ने किसान आंदोलन पर जारी दमन और किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए हरियाणा को बंधक बनाने के विरोध में बीजेपी शहरी विधायक प्रमोद विज पानीपत कार्यालय के सामने मोदी-खट्टर सरकार का पुतला दहन किया। शहर में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक पूर्व प्रधान भारतीय किसान यूनियन जयकरण कादयान, सहसंयोजक सीटू जिला प्रधान सुनील दत्त, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान डॉक्टर सुरेंद्र मलिक जिला सचिव राजपाल, हरियाणा खेत मजदूर यूनियन के राज्य सचिव का कामरेड दरियाव सिंह कश्यप, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला सचिव शिवकुमार, रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा जिला प्रधान बलवान सिंह, ईश्वर शर्मा, सीटू मजदूर संगठन जिला सचिव जय भगवान, हरियाणा किसान सभा के जिला प्रधान मामचंद सैनी, ऐटक नेता भूपेंद्र कश्यप, अखिल भारतीय किसान सभा जिला उप ,प्रधान सीताराम शर्मा, रामकिशन राठी, समालखा ब्लॉक प्रधान कुंवर सिंह छोकर, सीटू जिला कोषाध्यक्ष नवीन सपड़ा , राजू डाहर अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के जिला उप प्रधान अंग्रेज सिंह, किसान सभा के नेता गुलाब सिंह पट्टी कल्याणा आदि ने किया।

 

विरोध प्रदर्शन के मुख्य मुद्दे

  • किसान आंदोलन पर पुलिस दमन पर तुरंत रोक लगाई जाए।
  • किसने की फसल खरीद गारंटी कानून लागू करो।
  • किसानों आंदोलन को बदनाम करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा को बंधक बनाना बंद करो, सभी बंद रास्तों को तुरंत खोला जाए, लगाई गई धारा 144 और 7 जिलों के बंद किए गए नेट तुरंत खोले जाए।
  • हरियाणा की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है संयुक्त किसान मोर्चा सरकार की इस कार्रवाई की खाड़ी शब्दों में निंदा करता है।
  • किसान आंदोलन सन 2020-21 के समय किए गए वादों को तुरंत पूरा करो।
  • मजदूरों को बंद हुआ गुलाम बनाने वाले खिलाफ बनाए गए चार लेबर कोड रद्द करो।
  • सरकारी विभागों का निजीकरण बंद करो।
  • किसान-मजदूरों के कर्ज माफ करो।
  • बढ़ती महंगाई वह भ्रष्टाचार पर रोक लगाओ।
  • देश में लोकतंत्र की हत्या बंद करो, जन आंदोलन पर दमन नहीं चलेगा।

 

Connect With Us: Twitter Facebook