भाजपा विधायक दल की बैठक आज होने की उम्मीद
Delhi Breaking News (आज समाज), नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम आठ फरवरी हो घोषित हो गया था। इसमें भाजपा ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करते हुए 48 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस प्रचंड जीत के साथ ही भाजपा को स्पष्ट बहुमत हासिल हो गया था। चुनाव परिणाम आए 10 दिन बीत गए है लेकिन भाजपा अभी तक न तो सीएम का नाम घोषित कर सकी है और न ही सरकार की तस्वीर साफ हो सकी है। इसी के चलते विरोधी दल भाजपा की आलोचना कर रहे हैं।
आज दोपहर बाद हो सकती है बैठक
दिल्ली भाजपा के विधायक दल की बैठक आ हो सकती है। यह बैठक दिल्ली भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर तीन बजे के करीब हो सकती है। इस बैठक में पार्टी के जीते हुए विधायकों से मुख्यमंत्री पद के लिए उनकी राय पूछी जा सकती है। संभव है कि विधायकों की बैठक में पार्टी के आलाकमान द्वारा तय किए गए चेहरे पर सवार्नुमति बनाने की कोशिश की जाए। इसके बाद में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम सामने आ सकता है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष कर चुके हैं विधायकों से बैठक
इसके पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा के सभी महामंत्रियों से बैठक कर दिल्ली के नए चेहरे के बारे में बातचीत की थी। माना जाता है कि इस बैठक में सभी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इस बात पर विचार किया गया था कि दिल्ली की कमान किसके हाथ में देनी चाहिए जो दिल्ली में एक बेहतर विकासवादी चेहरा साबित हो सके और जो पार्टी की कमान लंबे समय तक दिल्ली में संभाल सके। ऐसे में किसी बड़े चेहरे के सामने आने की संभावना हो सकती है।
बिहार विधानसभा चुनाव पर भी भाजपा की नजर
माना यही जाता है कि भाजपा इस वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर पूर्वांचली समीकरण, पंजाब को ध्यान में रखते हुए पंजाबी-सिख का समीकरण, पश्चिमी यूपी-हरियाणा-राजस्थान को देखते हुए जाट जैसे समीकरणों को साधने की कोशिश करेगी। एक बेहतर सामंजस्य के साथ वह इन सभी समीकरणों को साधने की कोशिश कर सकती है।
ये भी पढ़ें : PM Modi Breaking News : भारत टेक्स दिखा रहा विकसित भारत की झलक : पीएम
ये भी पढ़ें : Weather Update : जल्द बदलेगा मौसम, एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ