भाजपा के कुशासन में देश का भविष्य हो रहा बर्बाद -कुलदीप शर्मा

0
148
The country's future is being ruined due to BJP's misrule - Kuldeep Sharma
The country's future is being ruined due to BJP's misrule - Kuldeep Sharma

इशिका ठाकुर , करनाल,2 मार्च:

करनाल कांग्रेस कार्यकर्ताओंं की एक बैठक मानव सेवा संघ में हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य के रूप में पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा व हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के करनाल संयोजक कुलदीप शर्मा तथा पूर्व विधायक एवं करनाल प्रभारी लहरी सिंह ने कार्यकर्ताओं को आगामी गतिविधियों में बढ़चढ़ कर शामिल होने का आह्वान किया।

इस मौके पर कुलदीप शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता यह बात समझ लें कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए दिन-रात काम करना है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हजारों किलोमीटर पैदल यात्रा की और इसे लोगों का भरपूर समर्थन मिला। करनाल में कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत करवाएं। उन्हें बताए कि किस प्रकार भाजपा के कुशासन में देश का भविष्य बर्बाद हो रहा है। आम आदमी को ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और बिजनेसमेन अडाणी की दोस्ती देश को डुबा रही है।

10 मार्च को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन

हिंडसबर्ग की रिपोर्ट में जो खुलासे हुए हैं, उससे देश की जनता हैरान और परेशान है, लेकिन पीएम मोदी चुप्पी साधे हुए हैं। मोदी सरकार की पोल खोलने के लिए राष्ट्रीयकृत बैंकों और एलआईसी के बाहर धरने दिए जाएंगे। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत भाजपा के खिलाफ चार्जशीट लोगों को बांटी जा रही है।
कुलदीप शर्मा ने बताया कि हिंडसबर्ग रिपोर्ट को लेकर छह मार्च को नीलोखेड़ी, सात मार्च को घरौंडा, नौ मार्च को इंद्री और असंध, 10 मार्च को करनाल जिला मुख्यालय पर धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। करनाल में दिया जाने वाला धरना जिला स्तरीय होगा। 13 मार्च को चंडीगढ़ में राजभवन का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अडाणी ने मोदी के संरक्षण में देश के बैंकों, एलआईसी व अन्य वित्तीय संस्थानों से पैसा लूटने का काम किया है। कांग्रेस इनकी पोल जनता के सामने खोल रही है। देश को बचाने के लिए लोग कांग्रेस का साथ दें। कांग्रेस नेताओं ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे सरपंचों पर लाठीचार्ज की कड़़े शब्दों में निंदा की।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व मंत्री भीम मेहता, पूर्व विधायक राज कुमार वाल्मीकि, पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, पूर्व विधायक राकेश कांबोज, एआईसीसी सदस्य कमल मान, जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, अनिल राणा, रघबीर संधु, महिला प्रधान उषा तुली, पूर्व प्रधान अशोक खुराना, पीसीसी सदस्य राजेश वैध, कृष्ण बसताड़ा, पप्पू लाठर पार्षद, रणपाल संधु, नैनपाल राणा, ललित बुटाना, राजिंद्र बल्ला, इंद्रजीत गोराया, ओमप्रकाश सलूजा, ललित अरोड़ा, जोगिंद्र चौहान, डा. गीता, अमरजीत धीमान, सुनेहरा वाल्मीकि, रानी कांबोज, राजिंद्र कल्याण, एडवोकेट चांदराम, निपिंद्र मान, सुषमा नागपाल, जोगिंद्र नली, अरूण पंजाबी, परवेज राणा, एमएस महेंद्रू, अनिल शर्मा, अमरजीत सिंह भोला, सुशील सिंधड़, जागीर सैनी, जोगा अघी, परमजीत भारद्वाज व गगन मेहता समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : सूरज स्कूल बलाना में हवन यज्ञ के साथ नए सत्र का शुभारंभ

यह भी पढ़ें :राज्य होटल प्रबंधन संस्थान विद्यार्थियों को देगा जेएनयू की डिग्री

यह भी पढ़ें : एचएसजीपीसी ने संभाली करनाल तथा तरावड़ी के गुरुद्वारे की सेवा

Connect With Us: Twitter Facebook